---Advertisement---

Viral Video: रील का भूत! वायरल होने के लिए दिल्ली पुलिस के बैरिकेड में लगाई आग, अब टूटी आफत

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए ना जाने लोग क्या कुछ नहीं करते हैं? इनकी अजीब हरकतें कभी-कभी इन पर ही भारी पड़ जाती हैं। आज भी जो Viral Video हम आपके लिए लेकर आए हैं वो भी कुछ ऐसा ही है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक शख्स ...

Read more

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: मार्च 30, 2024 4:06 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए ना जाने लोग क्या कुछ नहीं करते हैं? इनकी अजीब हरकतें कभी-कभी इन पर ही भारी पड़ जाती हैं। आज भी जो Viral Video हम आपके लिए लेकर आए हैं वो भी कुछ ऐसा ही है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक शख्स ने सोशल मीडिया पर भौकाल दिखाने के लिए पुलिस से ही पंगा ले लिया। हैरानी की बात ये है कि, इसका वीडियो को भी वायरल कर दिया। जैसे ही इस वीडियो की खबर दिल्ली पुलिस और रील लवर की इस हरकत पर पड़ी वैसे ही पुलिस एक्शन मोड पर आ गई और बड़ी कार्रवाही कर दी।

रील बनाने के लिए दिल्ली पुलिस के बैरिकेड में लगाई आग

पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर 36 हजार का चालान थमा दिया है। इसके साथ ही खबर है कि, इस युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये घटना पश्चिम विहार फ्लाइओवर की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि, इस स्टंट को करने के लिए युवक ने ट्रैफिक को जाम किया था। आरोपी नांगलोई का रहने वाला है और उसका नाम निवासी प्रदीप ढाका बताया जा रहा है। युवक के खिलाफ मोटर व्हीकल अधिनियम के तहत केस दर्ज हुआ है।

Viral Video को देख पुलिस ने लिया एक्शन

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, बैरिकेड पर आग लगाई हुई है और हीरो के अंदाज में ये युवक एंट्री करता हुआ दिख रहा है। इसके साथ ही रील के बैक ग्राउंड में गाना बज रहा है। इस वीडियो को Lavely Bakshi नाम के एंक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन पर लिखा है, ‘देखिए रील बनने की चाहत में सड़क पर सुरक्षा के लिए लगे हुए,दिल्ली पुलिस के बेरिकेट को ही जला दिया,जिसके बाद वीडियो वायरल हुआ।’ इस वीडियो पर 4 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इसके साथ ही कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026