---Advertisement---

Viral Video: ‘पापा नही हैं..,’ सिर से पिता का साया उठने पर शिक्षिका के सामने फफक कर रो पड़ी मासूम, वीडियो देख फट रहा कलेजा

सोशल मीडिया पर सुर्खियों में छाए एक Viral Video में महिला शिक्षिका के समक्ष एक मासूम बच्ची को फफक कर रोते देखा जा सकता है। बच्ची के पिता का देहांत हो चुका है जिसकी पीड़ा अंदर ही अंदर उसे कचोट रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 18, 2026 3:53 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: पिता का साया किसी भी बच्चे के लिए कितना जरूरी है ये बात किसी से नहीं छिपी। कहते हैं पिता है तो मानों सिर पर छत है। धूप में छांव, बारिश में छतरी, भूख लगने पर भोजन आदि की चिंता पिता के सिवा भला कौन निस्वार्थ भाव से करे। सोशल मीडिया पर भी ऐसे तमाम वायरल वीडियो देखने को मिल जाते हैं जिनमें बच्चों को पिता न होने का दंश झेलना पड़ता है।

ऐसा ही एक वायरल वीडियो फिर सुर्खियों में है। इंस्टाग्राम पर सुर्खियों में छाए वायरल वीडियो में एक मासूम बच्ची अपनी शिक्षिका समक्ष फफक कर रोती नजर आती है। बच्ची बताती है कि उसके पिता का निधन हो गया है। इसे सुन शिक्षिका भी रो पड़ती है। इस भावनात्मक दृश्य को देख यूजर्स का कलेजा फट रहा है। यूजर्स प्रतिक्रिया देते हुए वायरल वीडियो साझा कर रहे हैं।

सिर से पिता का साया उठने पर शिक्षिका के सामने रो पड़ी मासूम! – Viral Video

सरकारी 306504 नामक इंस्टाग्राम हैंडल से एक वायरल वीडियो साझा किया गया है। इस वीडियो में एक मासूम फफक कर रोती नजर आ रही है।

 

View this post on Instagram

 

कैप्शन में दर्ज जानकारी के मुताबिक बच्ची के पिता का देहांत हो चुका है। उसके पास परीक्षा के समय कोई चीज नहीं थी जिसको लेकर वो उदास नजर आई। फिर शिक्षिका ने बच्ची को बुलाया और उदासी का कारण पूछा। इतना सुनते ही बच्ची ‘पापा नही हैं’ बोलते हुए फफक कर रो पड़ी।

मासूम बच्ची का रोना देख यूजर्स का कलेजा फट रहा है। कक्षा 4 में पढ़ने वाली बिटिया के सिर से पिता का साया उठ जाना कितना कष्टकारी है, ये वीडियो में साफ तौर पर नजर आ रहा है। इस वायरल वीडियो को 11 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं लाखों की संख्या में लोगों ने इसे देखा है और प्रतिक्रिया दी है।

मासूम बच्ची को मिला मदद का आश्वासन!

शिक्षिका ने उस मासूम बच्ची को मदद का आश्वासन दिया है जिसके सिर से पिता का साया उठ चुका है। वायरल वीडियो में शिक्षिका को आहत भाव में देखा जा सकता है। महिला कहती हैं कि जब तक वो इस विद्यालय में रहेंगी, तब तक पूरी निष्ठा से बच्ची के सपनों को पूरा करने की कोशिश करेंगी।

इसके साथ ही बच्ची को हर वह चीज देने की कोशिश करेंगी जिसकी वो हकदार है। महिला शिक्षिका की दरियादिली भी चर्चा का विषय बनी है। ये वायरल वीडियो कब और कहां का है इसको लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gujarat Viral Video

मार्च 18, 2026

Chaitra Navratri 2026

मार्च 18, 2026

Diabetes

मार्च 18, 2026

Viral Video

मार्च 18, 2026

Bengaluru Viral Video

मार्च 18, 2026

Kangana Ranaut

मार्च 18, 2026