---Advertisement---

Viral Video: ‘पावरी करेंगे’ की तरह वायरल होने के लिए दोस्तों के साथ दिखी लड़की, फिर हुआ कुछ ऐसा कि बन गई ‘मंजुलिका’

Viral Video: दोस्तों के साथ मस्ती करने निकली लड़की के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे देखने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे और हाल बेहाल हो जाएगा। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 1, 2024 4:27 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: आजकल लोग वायरल होने के चक्कर में कुछ ऐसा कर जाते हैं जिसके बाद उन्हें अपनी फजीहत का भी डर नहीं लगता है। ऐसे में वह रील्स बनाकर अक्सर यह सोचते हैं कि वह सोशल मीडिया सेंसेशन जाएंगे लेकिन इस दफा कुछ लड़कियों के साथ कुछ ऐसा हुआ कि पावरी गर्ल बनने के चक्कर में वह बन गई मंजूलिका। जी हां, सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद लोग उन्हें मंजूलिका कहकर चिढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं क्योंकि एक लड़की के साथ हुआ ही कुछ ऐसा जिसे देखने के बाद आपके मुंह से हंसी ही निकलेगी। आइए देखते हैं।

मस्ती मोड में दिखीं लड़कियां

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि कुछ लड़कियां एक साथ मेला देखने पहुंची है और इस दौरान वह झूला झूलने जाती है और उनके चेहरे की खुशी देखने लायक है। एक लड़की इस रूल्स में यह कहती है गाइज आज हम आए हैं राइड में ये वाले। तो दूसरी कहती है बहुत फटी पड़ी है मैंने टिकट खरीद लिया। एक फुल स्टाइल के साथ नजर आती है मेरे को मजा आ रहा है यू नो। एक कहती हैं जिंदा बचेंगे। इतनी देर तक तो लड़की ग्रुप खूब मस्ती के मूड में होती हैं।

कैसे बदल गई लड़की की स्थिति

अगले ही पल इस वीडियो में यह दिखाया जाता है कि मजा आ रहा है कहने वाली लड़की मंजूलिका बन गई है। जी हां वह जोर-जोर से कमरे पर चिल्लाने लगती है मैं फोन फेंक दूंगी तेरा मैं। जिया फोन फेंक दूंगी और रो रही है क्योंकि वीडियो देखने के बाद ऐसा लग रहा है जैसे वह राइड करते हुए डर गई और उसे अपनी मम्मी की भी याद आ गई। वह चिल्ला कर मम्मी कहती नजर आती है। वहीं इस दौरान उनके बाकी दोस्त खूब मजे लेते हुए नजर आते हैं।

लोग ले रहे खूब चटकारे

@gharkekalesh एक्स चैनल से शेयर किए गए वीडियो को 3 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। एक यूजर ने लिखा बहाना तो दूसरे ने कहा क्रेजी जेनरेशन। दूसरे यूजर ने लिखा मंजुलिका तो दूसरे ने कहा पापा की परी उड़ेगी।। एक यूजर ने कहा अंत में मंजूलिका कहां से आ गई तो दूसरे ने कहा यह तो मस्त था ओवर एक्टिंग। एक यूजर ने कहा आ गया मजा तो दूसरे ने कहा इसके अंदर का चुड़ैल जग गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shreya Ghoshal

मार्च 12, 2026

Weight Loss

मार्च 11, 2026

Mumbai Viral Video

मार्च 11, 2026

Ek Din Trailer

मार्च 11, 2026

Viral Video

मार्च 11, 2026

Anurag Dobhal

मार्च 11, 2026