DNP India Hindi

Viral Video: Google Pay ने पति को किया कंगाल, देखें कैसे हद से ज्यादा स्मार्टनेस पड़ी भारी?

Viral Video

Viral Video: Picture Credit: vihaannjasleencomedy इंस्टाग्राम

Viral Video: बीवी अकसर पति के पैसे खर्च करवाने के नए से नए प्लान खोजती रहती हैं तो वहीं, आदमी भी इससे बचने के तरीके तलाशते रहते हैं. इंटरनेट पर एक ऐसा ही पति और पत्नी का वीडियो छाया हुआ है. इसमें एक आदमी का गूगल पे नहीं चल रहा होता है. इस बीच उसकी पत्नी आती है और कुछ पैसे मांगती है, लेकिन तभी आदमी के दिमाग में एक ऐसा आइडिया आता है. वह पैसे बचाने के चक्कर में एक गलती कर जाता है जिसकी वजह से वह कंगाल हो जाता है और लास्ट में अपना सिर पीटने लग जाता है. यह एक फनी वीडियो है जिसे देखकर आपका पूरा दिन बन जाएगा.

Google Pay के चक्कर में आदमी को लगा चूना

इस वायरल वीडियो को कंटेन्ट क्रिएटर ने लोगों के मनोरंजन के लिए बनाया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक आदमी का गूगल पर काम नहीं कर रहा होता है.

Watch Video

जिसकी वजह से वह ऑनलाइन पेमेंट नहीं कर पा रहा होता है. लेकिन तभी उसकी बीवी आती है और कुछ पैसे मांगती है आदमी को लगता है कि मौका बहुत अच्छा है बीवी को ही फोन दे देता हूं क्योंकि सर्वर डाउन है तो पैसे तो ट्रांसफर होंगे नहीं होंगे. वह अपनी पत्नी के सामने स्मार्टनेस दिखा रहा होता है लेकिन यह स्मार्टनेस उसी पर भारी पड़ जाती है क्योंकि, उसका सर्वर चल जाता है और पैसे ट्रांसफर हो जाते हैं. इस तरह से 20000 का चूना लग जाता है और बेचारा सिर्फ अपना सर पटकता रह जाता है.

Viral Video देख हंस रहे लोग

इस वीडियो को vihaannjasleencomedy नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो पर 24000 लाइक आ चुके हैं. वहीं, यूजर के कमेंट भी आ चुके हैं. एक यूजर लिखता है ‘लग गया चुना मिल गया सुकून.’ दूसरा लिखता है सर्वर पर इतना विश्वास नहीं करना चाहिए यह धोखा दे देता है. तीसरा लिखता है, भारी नुकसान हो गया इस वीडियो को देखकर लोग काफी हंस रहे हैं और अपने प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

Exit mobile version