---Advertisement---

Viral Video: घोर अन्याय! किडनी भी गई और 30 लाख भी नहीं मिले, ऑटो चालक की कहानी सुनकर यूजर्स के निकल रहे आंसू!

Viral Video: ऑटो चालक के साथ हुआ किडनी फ्रॉड। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 9, 2024 1:42 अपराह्न | Updated: जुलाई 9, 2024 3:42 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: इंसानी अंगों के अवैध रुप से किए जा रहे व्यापार की खबरें आपने खूब सुनी और देखी होंगी। इसके साथ ही कई सारी चेतावानी पढ़ी होंगी, लेकिन इसके बाद भी Kidney Fraud के मामले ना तो थम रहे हैं और ना ही इन पर लगाम लग रही है। एक बार फिर से किडनी फ्रॉ़ड से जुड़ी एक खबर सामने आयी है। पीड़ित व्यक्ति ने मीडिया से बात करते हुए इसका खुलासा किया है। इस ऑटो चालक के दर्द को सुनकर इंटरनेट यूजर्स काफी दुखी हो रहे हैं।

30 लाख के नाम पर ऑटो चालक की निकाली किडनी

इंटरनेट पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, कुछ लोगों ने ऑटो चालक को 30 लाख रुपए देने का वादा किया था और उसकी किडनी मांगी थी। पैसों के लिए ऑटो चालक ने अपनी किडनी तो दे दी लेकिन उसे अभी तक पैसे नहीं मिले हैं। पैसों के नाम पर उसे सिर्फ 50 हजार रुपए मिले हैं।

अपने साथ हुए इस धोखे के कारण ये व्यक्ति काफी दुखी है और इस दर्द को मीडिया के सामने बयां कर रहा है। पीड़ित व्यक्ति के वीडियो को Uma Sudhir नाम के यूजर्स ने एक्स पर शेयर किया है। इसके साथ ही इस घटना की जानकारी देते हुए लिखा है कि, “लोन ऐप्स के जाल में फंसे गुंटूर के 31 वर्षीय ऑटोचालक ने एजेंट के माध्यम से किडनी दान की, जिसने उसे फेसबुक पर विज्ञापन के बारे में बताया और किडनी के बदले 30 लाख रुपये देने का वादा किया; फर्जी दस्तावेज बनाए गए, विजयवाड़ा के विजया सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में सर्जरी हुई लेकिन 7 महीने बाद उसे केवल 50 हजार रुपये मिले”

Viral Video में दिखा ऑटो चालक का दर्द

इस घटना के वीडियो में ऑटो चालक का दर्द साफ देखा जा सकता है। इस व्यक्ति के वीडियो को 8 जुलाई को एक्स पर शेयर किया गया था। इस पर अब तक 5 लाख 90 हजार व्यूज आ चुके हैं। वहीं, यूजर्स इस व्यक्ति के साथ हुई इस घटना पर काफी दुख जता रहे हैं। यूजर्स बोल रहे हैं कि, बेचारे के साथ बहुत बुरा हुआ है। कुछ यूजर्स घोटालेबाज अस्पताल पर एक्शन लेने को बोल रहे हैं। इस तरह ये वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Virat Kohli

अप्रैल 16, 2026

Teeth Health

अप्रैल 15, 2026

Viral Video

अप्रैल 15, 2026

Govinda

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026

Video

अप्रैल 15, 2026