---Advertisement---

Viral Video: मर्मस्पर्शी! खूंखार अजगर ने बनाया बंदर के बच्चे को अपना शिकार, खौफनाक वीडियो देख दहल जाएगा दिल

Viral Video: बंदर और सांप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें खतरनाक अजगर के चंगुल में बेचारा छोटा बंदर फंसा हुआ नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 29, 2024 4:47 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: बंदर के बच्चे का क्या अंजाम होगा जब वह एक खतरनाक अजगर के गिरफ्त में चला जाएगा। यह सुनने के बाद ही शायद आपके रोंगटे खड़े हो जाए लेकिन जब ऐसा हुआ तो सोशल मीडिया पर Video Viral हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आपको झटका लग सकता है लेकिन वीडियो को आप घूर घूर कर देखने के लिए मजबूर हो जाएंगे। अजगर का यह वीडियो आपको हिलाने के लिए काफी है। इस वीडियो का अंत तो दिखाया नहीं गया है लेकिन 10 सेकंड के इस क्लिप को देख साफ है कि बंदर की स्थिति मार्मिक है। आइए वीडियो को देखते हैं।

Viral Video में सांप के चंगुल में फंसा दिखा बेचारा बंदर

जहां तक वायरल वीडियो की बात करें तो यहां बंदर के बच्चे को अजगर ने खुद में लपेट कर रखा है और उसकी गिरफ्त से शायद बाहर आना उसके लिए काफी कठिन होने वाला है। वीडियो निश्चित तौर पर आपके दिल को छू लेने वाला है और कहीं ना कहीं इसे देख आपका दिल दहल उठेगा। बंदर की बच्चे की आवाज काफी कष्टदायक है और यह इस बात को बयां करने के लिए काफी है कि वह सांप के चंगुल में आकर किस तरह से बेचैन हो उठा है। अजगर के इस वायरल वीडियो को देखने के बाद आपकी रूह कांप उठेगी।

Viral Video पर लोग कर रहे जबरदस्त कमेंट

@TheBrutalNature X चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो को 7 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं और लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, “वह सांप मर चुका है।” तो दूसरे ने कहा, “बस वही पड़ा रहा यह जानते हुए कि अंत सामने है एक तरह से निराशाजनक।” एक ने कहा बंदर फंस गया तो एक ने कहा बेचारा बंदर। एक ने कहा यह दिल तोड़ने वाला है मासूम बंदर। तो एक यूजर ने कहा यह वाकई काफी खतरनाक है बंदर की स्थिति। निश्चित तौर पर दिल को दहला देने के लिए काफी है क्योंकि सांप से बचना उसका लगभग मुश्किल है। Viral Video में अंत दिखाया नहीं गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026