---Advertisement---

Viral Video: कैमरे में कैद हुई खौफनाक घटना! ड्राइवर को दिल का दौरा पड़ने से राजस्थान में शोभायात्रा में जा घुसी बोलेरो

Viral Video: राजस्थान की नागौर स्थित डेगाना से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है यहां विश्वकर्मा जयंती के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ है। इस दौरान शोभायात्रा निकाल रही थी जिसमें बच्चों से लेकर महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल थे लेकिन अचानक एक तेल चलती आ रही बोलेरो शोभायात्रा के बीच ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 22, 2024 3:54 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: राजस्थान की नागौर स्थित डेगाना से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है यहां विश्वकर्मा जयंती के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ है। इस दौरान शोभायात्रा निकाल रही थी जिसमें बच्चों से लेकर महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल थे लेकिन अचानक एक तेल चलती आ रही बोलेरो शोभायात्रा के बीच घुस गई। इसने लगभग 10 लोगों को कुचल दिया जहां दो लोगों की मौत बताई जा रही है। वहीं कई को घायल भी कहा जा रहा है। कहा जा रहा है कि यह एक्सीडेंट किसी ने जानबूझ कर नहीं किया बल्कि ड्राइवर की बेहोशी की वजह से बताई जा रही है। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

Viral Video में अचानक से बढ़ जाती बोलेरो गाड़ी की स्पीड

दरअसल शोभा यात्रा जब बाजार में घुसी तभी अचानक एक तेज चलती आ रही बोलेरो ने लगभग 8 लोगों को कुचल दिया। कहा जा रहा है कि ड्राइवर को हार्ट अटैक आया था जिसकी वजह से वह अपना नियंत्रण खो बैठा। बोलेरो की स्पीड बढ़ गई जिसकी वजह से वह शोभायात्रा में घुसती है। इसमें वैसे तो ड्राइवर की कोई गलती नहीं बताई जा रही है लेकिन वीडियो में साफ जाहिर है कि अचानक से बोलेरो गाड़ी की स्पीड बढ़ जाती जिस वजह से यह घटना हुई लेकिन शोभायात्रा वाली जगह पर इस तरह बोलोरो गाड़ी को घुसने पर रोक नहीं लगाई गई यह भी एक सवाल है।

Viral Video को लेकर उठ रहे कई सवाल

सोशल मीडिया पर इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है। Viral Video में यह दिख रहा है कि शोभायात्रा के पीछे-पीछे बोलेरो गाड़ी काफी धीरे-धीरे चल रही है लेकिन अचानक वह अपना नियंत्रण होकर बेकाबू भागने लगती है और लोगों को कुचलने लगती है। घायलों को जहां अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा है। वहीं दो लोगों की मौत हो गई। फिलहाल इस बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आ रही है लेकिन इस पर जांच जारी है। इस घटना को लेकर कई सवाल भी उठ रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 25, 2026

Ramayana Song

अक्टूबर 25, 2026

Health Tips

अक्टूबर 25, 2026

Pneumonia

अक्टूबर 25, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Viral Video

अक्टूबर 24, 2026