---Advertisement---

Viral Video: कैसे सोशल मीडिया सेंसेशन बना यह ट्रक ड्राइवर, आनंद महिंद्रा ने तारीफ करते हुए बताया ‘मोटिवेशन’

Viral Video: आनंद महिंद्रा अक्सर किसी न किसी टैलेंट को खोज निकालते हैं और वह सोशल मीडिया पर अपने यूजर्स से रूबरू भी करवाते हैं। ऐसे में उन्होंने एक ट्रक ड्राइवर को खोज निकाला है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 8, 2024 2:45 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: आनंद महिंद्रा अक्सर सोशल मीडिया के जरिए टैलेंट की खोज और तारीफ करते हुए नजर आते हैं। ऐसे में उन्होंने एक ऐसे ट्रक ड्राइवर को खोज निकाला है जो किसी सोशल मीडिया सेंसेशन से कम नहीं है। ट्रक चलाते हुए वह कुछ इस तरह अलग मुकाम पर पहुंच गया जिसकी जितनी तारीफ की जाए कम है। यही वजह है कि उद्योगपति भी इस ट्रक ड्राइवर की तारीफ करने में पीछे नहीं रहे। सोशल मीडिया पर उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर लोगों को इस ट्रक ड्राइवर से मिलवाते हुए नजर आए और कैप्शन में उसकी जमकर तारीफ की है।

आनंद महिंद्रा ने खोज निकाला टैलेंट

आनंद महिंद्रा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “राजेश रवानी जो 25 वर्षों से अधिक समय से ट्रक ड्राइवर है उन्होंने अपने पैसे में भोजन और यात्रा ब्लॉगिंग को जोड़ा और अब यूट्यूब पर 1.5 मिलियन फॉलोवर्स के साथ एक सेलिब्रिटी है। उन्होंने अपनी कमाई से एक नया घर खरीदा है। उन्होंने प्रदर्शित किया यह चाहे आपकी उम्र कितनी भी हो या आपका पैसा कितना भी मामूली क्यों ना हो नई तकनीक को अपने और खुद को नया रूप देने में कभी देर नहीं होती है वह मेरा मंडे मोटिवेशन है।”

वीडियो को लोग कर रहे हैं खूब पसंद

Viral Video में आप देख सकते हैं कि राजेश रवानी कहता है कि आज का हमारा रूट है हैदराबाद से पटना और हम लोग आज बना रहे देसी चिकन। वीडियो में वह कुकर में चिकन और चावल को बनाता है और उसके बाद उसका लुत्फ भी उठाता है। इस वीडियो में जिस तरह आनंद महिंद्रा ने इस शख्स की तारीफ की है उसने लोगों का दिल जीत लिया। वीडियो को अब तक 4 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। ट्रक ड्राइवर कहते हैं कि हमको यह जगह बहुत अच्छा लग रहा है पूरा पहाड़ी एरिया है हमने टोल टैक्स भी है खुला जगह है आप देख सकते हैं मौसम भी बहुत अच्छा साथ दिया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Aligarh News

फ़रवरी 12, 2026

Rakhi Sawant

फ़रवरी 12, 2026