---Advertisement---

Viral Video: राजधानी के इस इलाके में मणिपुरी कपल से मार-पीट, जमकर चले लात घूसे; यहां देखें वायरल वीडियो

Viral Video: राजधानी दिल्ली से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। ताजा जानकारी के अनुसार दिल्ली के सनलाइट कॉलोनी एरिया में मणिपुर की एक कपल के साथ मारपीट की गई।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 2, 2023 6:12 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: राजधानी दिल्ली से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। ताजा जानकारी के अनुसार दिल्ली के सनलाइट कॉलोनी एरिया में मणिपुर की एक कपल के साथ मारपीट की गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग जमकर इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि बीते रात मामूली विवाद को लेकर एक मैतेई महिला पर कुकी समुदाय के कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हालाकि इस दावे की पुष्टि नहीं हो सकी है। दरअसल पीड़ित अपनी पत्नी व बहन के साथ अपने दोस्त को घर छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान उनसे कुछ लोग कैब बुक करने की मदद मांगने आए और फिर मामूली कहा-सुनी के बाद इस मणिपुरी पर भीड़ गए। प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेकर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है और कार्रवाई कर रही है।

वायरल हुआ वीडियो

राजधानी दिल्ली के सनलाइट कॉलोनी एरिया में मणिपुरी कपल के साथ हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। खबरों की मानें तो पीड़ित कपल अपने दोस्त को छोड़ने उसके घर जा रहे थे। इस दौरान उनसे दो पुरुष और एक महिला ने मुनिरका के लिए कैब बुक करने की मदद मांगी। मोबाइल की बैटरी खत्म होने के कारण वो कैब नहीं बुक कर पा रहे थे। इसी दौरान आरोपी पुरुष द्वारा पीड़ित महिला पर अभद्र टिप्पणी की गई जिसके बाद से मामला हाथापाई तक पहुंच गया। दोनों पक्ष के बीच हुई मारपीट में जमकर लात घूसे चले और इस घटना का विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है।

https://twitter.com/tyagiih5/status/1730922143242752301

प्रशासन ने लिया मामले का संज्ञान

सनलाइट कॉलोनी में कथित रुप से मणिपुरी कपल के साथ हुई मारपीट के मामले का संज्ञान स्थानिय प्रशासन ने लिया है। प्रशासन की ओर से प्रारंभिक जांच के बाद बताया गया कि मामला आपसी लड़ाई का है। वहीं इस बात की जानकारी भी सामने आई है कि पीड़ित द्वारा की गई शिकायत के आधार पर आरोपियों पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। वायरल वीडियो व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Rain Alert 23 October 2026

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Chitrakoot Video

अक्टूबर 22, 2026

Delhi Pollution

अक्टूबर 22, 2026