---Advertisement---

Viral Video: गर्मियों और सूखे में जिंदा बचने के लिए भारतीय पेड़ों ने किया करिश्मा! खुद में बनाया वाटर स्टोरेज

Viral Video: क्या कभी आपने सुना है कि एक पेड़ अपने लिए पानी स्टोर कर सकता है। अगर नहीं तो एक वीडियो ऐसा वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल आंध्र प्रदेश के जंगलों में पाया जाने वाला इंडियन लॉरेंस नाम के पेड़ ने करिश्मा कर दिखाया है। यह ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 31, 2024 5:06 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: क्या कभी आपने सुना है कि एक पेड़ अपने लिए पानी स्टोर कर सकता है। अगर नहीं तो एक वीडियो ऐसा वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल आंध्र प्रदेश के जंगलों में पाया जाने वाला इंडियन लॉरेंस नाम के पेड़ ने करिश्मा कर दिखाया है। यह पेड़ गर्मियों के दौरान भारी मात्रा में पानी एकत्रित कर लेता है जो काफी मददगार है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आप देख सकते हैं कि वन अधिकारियों ने जब इंडियन लॉरेंस पेड़ की छाल को काटा तो देखने वालों की बोलती बंद हो गई। आइए देखते हैं यह वीडियो

Viral Video देख लोग रह गए हैरान

इस वीडियो को IFS Narentheran एक्स चैनल से शेयर किया गया है जिसके कैप्शन में लिखा गया, “सुखी गर्मी के दौरान भारतीय लॉरेंस पर टर्मिनलिया टोमेंटोसा पानी जमा करता है. पानी में तेज गंध और स्वाद खट्टा है। भारतीय वनों में अद्भुत अनुकूलन। नॉलेज कर्टसी आंध्र प्रदेश की कोंडा रेड्डी जनजातियां। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस पेड़ का बौद्ध धर्म में काफी महत्व माना गया है और उनकी अलग धारणा है। कहा जाता है कि इस पेड़ के नीचे तपस्या करते समय बोधिसत्व को ज्ञान प्राप्ति हुई थी।

आखिर क्यों खास है यह पेड़

वीडियो में आप देख सकते हैं कि वन अधिकारियों ने पेड़ की छाल को काटा तो उसमें पानी की धार निकलने लगी। यह धार काफी तेज थी। इसे इंडियन लॉरेल ट्री कहा जाता है। आमतौर पर कोंडा रेड्डी समुदाय इसकी छाल को काटकर प्यास बुझाते हैं। यह वीडियो सभी को हैरान कर रहा है। वहीं रिपोर्ट्स में यह भी कहा जाता है कि इस पेड़ की लकड़ी काफी महंगी होती है क्योंकि इसके तने में पानी भरा होता है और यह फायर प्रूफ होते हैं। वीडियो ने हर किसी को हैरान कर दिया है और इस पर 23000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026