---Advertisement---

Animal Viral Video: अकलमंद बच्चा! कमरा में घुसे खूंखार तेंदुए को मासूम ने सिखाय सबक, लोग हुए फैंन

Viral Video: कैमरे में कभी-कभी कुछ ऐसी घटनाएं कैद हो जाती हैं। जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। ये वीडियो भी कुछ ऐसा ही है। जिसे देखने के बाद बड़े से बड़े लोग हैरान हैं और इस मासूम बच्चे के फैन हो गए हैं। क्योंकि जिस तरह से इसने तेदुए को चकमा देकर ...

Read more

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: मार्च 7, 2024 6:15 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: कैमरे में कभी-कभी कुछ ऐसी घटनाएं कैद हो जाती हैं। जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। ये वीडियो भी कुछ ऐसा ही है। जिसे देखने के बाद बड़े से बड़े लोग हैरान हैं और इस मासूम बच्चे के फैन हो गए हैं। क्योंकि जिस तरह से इसने तेदुए को चकमा देकर अपनी और अन्य लोगों की जान बचाई वो वाकई में तारीफ के लायक है। इस Viral Video ने 12 से 13 साल के बच्चे को हीरो बना दिया है।

तेंदुए को कमरे में बंद करते मासूम बच्चे का Viral Video

आपको बता दें, सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।ये वीडियो महाराष्ट्र के मालेगाव के मैरिज लॉन का है, जिसमें देखा जा सकता है कि, बच्चा कमरे में बैठा आराम से फोन में गेम खेल रहा है। इस दौरान अचानक से एक खूंखार तेंदुए टहलते हुए कमरे में दस्तक देता है। पहले तो बच्चे को पता ही नहीं लग पाता है कि, कमरे में कौन आया है? लेकिन बाद में जैसे ही उसका ध्यान बड़े से तेंदुए पर पड़ता है तो वो अक्ल दिखाते हुए दबे पांव सोफे से उतरता है और कमरे से बाहर आ जाता है। लेकिन इस दौरान वो अपनी होशियारी और अक्ल की सूझबूझ का सबूत देते हुए कमरे की कुंडी भी लगा देता है और बाहर चला जाता है।

वीडियो देख लोगों को नहीं हो रहा यकीन

ये पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो जाती है। इस वीडियो को जैसे ही लोगों ने देखा वैसे ही वो इस बच्चे की तारीफ करने लगे। आपको बता दें, इस वीडियो wildtrails.in नाम के इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, ‘स्मार्ट बहादुर बच्चा। तेंदुआ घर में घुस जाता है और बच्चा चालाकी से पीछे का दरवाजा बंद कर लेता है।’ इस वीडियो पर 4 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं कई सारे कमेंट भी आ रहे हैं। ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026