---Advertisement---

Viral Video: Taj Mahal के पास ईरानी पर्यटक के नमाज पढ़ने से जबरदस्त हंगामा! पुलिस ने की कार्रवाई; देखें वीडियो

Viral Video: यूपी के आगरा (Agra) जिले में स्थित ताजमहल (Taj Mahal) आज सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल दुनिया के सात अजूबों में एक ताजमहल घूमने के लिए कुछ ईरानी पर्यटक आए थे।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 4, 2024 4:20 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: यूपी के आगरा (Agra) जिले में स्थित ताजमहल (Taj Mahal) आज सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल दुनिया के सात अजूबों में एक ताजमहल घूमने के लिए कुछ ईरानी पर्यटक आए थे। इस दौरान ईरानी पर्यटक (Iranian Tourist) ने ताजमहल के पूर्वी गेट के निकट एक मंदिर में नमाज पढ़ी। स्थानिय लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम को देखते हुए जबरदस्त हंगामा खड़ा कर दिया।

मामले को तेजी से बढ़ता देख ताजमहल की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी ईरानी पर्यटक और उसके परिवार को थाने में ले गए। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने ईरानी पर्यटक से माफीनामा लिखवाया और फिर उसे छोड़ा। सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहे वीडियो में ईरानी पर्यटक द्वारा इस पूरे घटनाक्रम का विश्लेषण करते और अपना पक्ष रखते देखा जा सकता है।

Viral Video- Taj Mahal के पास ईरानी पर्यटक ने पढ़ा नमाज

आगरा में स्थित ताजमहल का दीदार करने देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों से लोग आते हैं। इसी क्रम में ईरानी पर्यटक भी इस ऐतिहासिक धरोहर को देखने आगरा पहुंचे थे। इसी दौरान ईरानी पर्यटक के नमाज अदा करने का समय हुआ। ईरानी पर्यटक ने साफ जगह की तलाश में ताजमहल के पूर्वी गेट के निकट एक छोटे मंदिर में जाकर नमाज अदा कर ली। इसे देखकर स्थानिय लोग भड़क उठे और जबरदस्त हंगामा खड़ा कर दिया।

पुलिस ने लिया मामले का संज्ञान

ताजमहल के पूर्वी गेट के निकट ईरानी पर्यटक द्वारा नमाज पढ़ने से जुड़ा मामला सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। ताज की सुरक्षा में तैनात पुलिस ईरानी पर्यटक को थाने ले गई और उनके पासपोर्ट समेत अन्य दस्तावेजों की जांच की। इसके बाद ईरानी पर्यटक द्वारा लिखित माफीनामा लिखवाकर उन्हें छोड़ा गया।

क्या धार्मिक भावनाओं को आहत करना था लक्ष्य?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ‘सचिन गुप्ता’ नामक यूजर ने एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो ईरानी पर्यटक को अपना पक्ष रखते सुना जा सकता है। पर्यटक ने स्पष्ट किया है कि साफ जगह दिखने की वजह से उन्होंने वहां नमाज पढ़ ली थी। वो किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत नहीं करना चाहते थे। ऐसे में ये स्पष्ट है कि ताजमहल के पूर्वी गेट के पास नमाज पढ़ने का लक्ष्य किसी की धार्मिक भावना को आहन करना नहीं था।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026