---Advertisement---

Viral Video: जबरा फैन! IPL के दौरान मैदान में घुसा शख्स, Virat Kohli के कदमों को चूमा, देखें फिर क्या हुआ?

Viral Video: रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली के लिए होली का दिन काफी खास रहा। क्योंकि 25 मार्च को उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु RCB ने इंडियन प्रीमियर लीग में पहला मैच जीत लिया है। RCB ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट से बुरी तरह से हराया । इस जीत के बाद ...

Read more

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: मार्च 26, 2024 10:56 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली के लिए होली का दिन काफी खास रहा। क्योंकि 25 मार्च को उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु RCB ने इंडियन प्रीमियर लीग में पहला मैच जीत लिया है। RCB ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट से बुरी तरह से हराया । इस जीत के बाद फैंस का सोशल मीडिया पर अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। हर कोई विराट कोहली की तारीफ कर रहा है। लेकिन इस बीच एक ऐसी घटना घटि जिसका Video काफी तेजी से वायरल हो रहा है। IPL के मैदान में अचानक से विराट को फैन आ गया और उनके पैरों को छूने लगा। मैदान में लगे सुरक्षाकर्मी भी उसे नहीं रोक सके।

Virat Kohli से मिलने के लिए मैदान में घुसा फैन

ये घटना कर्नाटक के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पारी जैसा ही शुरु हुई अचानक से एक शख्स दौड़ते हुए विराट की तरफ आता है और उनके पैरों को छूने लगता है। इस दौरान सिक्योरिटी भी आती है और उसे अलग करने की कोशिश करती है। लेकिन वह बहुत ही मुश्किल से विराट को छोड़ता है। जिसके बाद ये वीडियो देखते ही देखते वायरल हो जाता है।

इस वीडियो को Mufaddal Vohra नाम के व्यक्ति ने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। जिसके कैप्शन में लिखा, एक फैन ने मैदान में घुसकर विराट कोहली के पैर छू लिए… किंग कोहली, एक आइकन!

Viral Video को देख सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवाल

इस वीडियो पर अब तक 3 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं 16 हजार लोगों ने लाइक किया है। इस Viral Video के बाद एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। आपको बता दें, भारत में क्रिकेट मैदान में इस तरह क्रिकेटर्स के फैंस का घुसना बेहद आम बात है। अकसर इस तरह की घटनाओं के वीडियो वायरल होते रहते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026