DNP India Hindi

Viral Video: ‘खामखाह’! बेवजह चुल्ल कर रहे लड़के को गायों ने बुरी तरह से धोया, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

Viral Video

Viral Video: Picture Credit: Animal Hall Of Fame x

Viral Video: बेवजह अगर इंसान हो या फिर जानवर हो, इनमें से किसी को भी तंग किया जाता है तो इसका रिएक्शन जरुर देखने को मिलता है। इंटरनेट पर खामखाह गौ माताओं को परेशान करते एक युवक का वीडियो आग की तरह फैल रहा है। इसमें वह इन बेजुबान जानवरों को चारा खाते हुए परेशान कर रहा है। इसके बाद वीडियो के अंत में उसके साथ कुछ ऐसा होता है, जिसके बाद पूरी स्थिति बदल जाती है और ये वीडियो वायरल हो जाता है।

गायों को तंग करना युवक को पड़ा भारी

ये Viral Video सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Animal Hall Of Fame नाम के हैंडल से अपलोड किया गया है।

Watch Video

वीडियो किसी फार्म का लग रहा है। इसमें दो गाए अपना चारा खा रही होती हैं। लेकिन तभी पीछे से एक लड़का आता है और उन्हें परेशान करना शुरु कर देता है। इस हरकत के बाद इन दोनों गायों को इतना भयंकर गुस्सा आता है कि, वो दोनों को पटक-पटक कर मारना शुरु कर देती हैं और लड़के ही हालत पस्त कर देती हैं। गायों के हमले से लड़का बुरी तरह से घायल हो जाता है और ये वीडियो वायरल हो जाता है।

Viral Video देख यूजर्स कर रहे गौ माता की तारीफ

गायों को तंग करते इस युवक के वायरल वीडियो को एक्स पर 23 मई को अपलोड किया गया था। चंद दिनों में इस पर 3 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक लिखता है, ‘इसने तो गायों को डरा दिया’। दूसरा लिखता है, ‘इस रिएक्शन को देखकर तो यही लग रहा है कि, इस लड़के को भी इसकी उम्मीद नहीं होगी’। तीसरा लिखता है,’ गायों ने तो बहुत अच्छा टीम वर्क किया है’। ये वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।

Exit mobile version