---Advertisement---

Viral Video: नेपाल इंजीनियरिंग कॉलेज में Khesari Lal Yadav और Amrapali Dubey के Bhojpuri Song का भौकाल, लड़की के डांस को देख पागल हुई भीड़

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक लड़की का Khesari Lal Yadav और Amrapali Dubey के सुपरहिट Bhojpuri Song 'पिया जी के मुस्की' पर डांस करते हुए वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा है कि, ये नेपाल के पुलचौक इंजीनियरिंग कॉलेज का है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 6, 2025 12:51 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी Bhojpuri Song का काफी क्रेज देखने को मिलता है। इन्हें सुनते ही फैंस झूम उठते हैं। एक ऐसा ही वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इसमें एक लड़की Khesari Lal Yadav और Amrapali Dubey के सुपरहिट भोजपुरी सॉन्ग ‘पिया जी के मुस्की’ पर झूमकर डांस कर रही है। लड़की की परफॉ़र्मेंस को देखते ही वहां पर मौजूद भीड़ झूम उठी है। ये Girl Dance Video नेपाल का बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि, ये डांस वीडियो नेपाल के पुलचौक इंजीनियरिंग कॉलेज का है। यहां पर नेपाली लड़की ने एक कल्चरल प्रोग्राम के दौरान भोजपुरी सॉन्ग पर बहुत ही शानदार स्टेज परफॉर्मेंस दी है।

नेपाल के इंजीनियरिंग कॉलेज में Khesari Lal Yadav और Amrapali Dubey के Bhojpuri Song पर झूमकर नाची लड़की

खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे के भोजपुरी सॉन्ग ‘पिया जी के मुस्की’ पर डांस करती हुई इस लड़की के Viral Video को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर छपरा जिला नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है।

इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘नेपाल के पुलचौक इंजीनियरिंग कॉलेज में कल्चरल प्रोग्राम में भोजपुरिया माहौल।’ इस गर्ल डांस वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक लड़की सफेद कलर का सूट पहनकर स्टेज पर भोजपुरी गाने पर झूम रही है। इस Dance Performance को देख वहां पर मौजूद भीड़ बेकाबू हो उठी है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, लड़की के एक-एक ठुमके पर भीड़ चिल्लाते हुए अपनी प्रतिक्रियाएं दे रही है। इस स्टेज परफॉर्मेंस ने यूजर्स का दिल जीत लिया है।

Viral Video देख यूजर बोला ‘अद्भुत माहौल है।’

इस वायरल वीडियो को एक्स पर 5 फरवरी को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर अभी तक 1 लाख 69 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है कि, “नेपाल के दर्शक बिहार के दर्शक से ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं’। वहीं, दूसरा लिखता है कि, ‘बहुत बढ़िया डांस है’। तीसरा लिखता है कि, ‘अद्भुत माहौल है।’

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Teeth Health

अप्रैल 15, 2026

Viral Video

अप्रैल 15, 2026

Govinda

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026

Video

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026