---Advertisement---

Viral Video: लखनऊ में ‘वकील साहब’ का गजब भौकाल! पुलिस वाले को जूते से मारने की दे दी धमकी, वीडियो वायरल

Viral Video: नवाबों के शहर के नाम से मशहूर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ अलबेला शहर है। लखनऊ अलग-अलग वजहों से सोशल मीडियो पर चर्चा का केन्द्र बना ही रहता है। ताजा जानकारी के अनुसार अब लखनऊ के एक वकील साहब का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 17, 2023 2:46 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: नवाबों के शहर के नाम से मशहूर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ अलबेला शहर है। लखनऊ अलग-अलग वजहों से सोशल मीडियो पर चर्चा का केन्द्र बना ही रहता है। ताजा जानकारी के अनुसार अब लखनऊ के एक वकील साहब का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देखा जा सकता है कि काले कोट वाले वकील साहब एक पुलिस वाले को जूते से मारने की धमकी दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो राजधानी लखनऊ का है। हालाकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन का कहना है कि वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर जांच की जा रही है और जल्द ही इसकी सच्चाई का पता लगाया जा सकेगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वकील द्वारा एक पुलिस वाले को जूते से मारने की धमकी देने वाला वीडियो सोशल मीडियो पर तेजी से वायरल है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि काला कोट धारण किए वकील द्वारा हाथों से इशारा कर पुलिस वाले को मारने की बात कही जा रही है। इस संबंध में दावा किया जा रहा है कि वायरल वीडियो यूपी की राजधानी लखनऊ का है। खबर है कि प्रशासन ने भी इस मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है।

https://twitter.com/tyagiih5/status/1736301120589578485

सड़क छाप भाषा का इस्तेमाल

सोशल मीडियो पर एक वकील और पुलिस वाले के बीच हुए झड़प का वीडियो तेजी से वायरल है। इस वीडियो में काले कोट में दिख रहे वकील द्वारा सड़क छाप भाषा का इस्तेमाल भी किया जा रहा है। इसके तहत वकील ये कहते हुए नजर आ रहा है कि ‘अभी तू जूता खा जाएगा।’ वहीं पुलिस पुलिस वाले से गाली-गलौज की बात भी सामने आ रही है। प्रशासन ने इस मामले को संज्ञान में लेकर जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। दावा किया जा रहा है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जा सकेगा।

शुक्रवार को हुई झड़प!

खबरों की मानें तो वकील और पुलिस वाले के बीच हुई झड़प का ये मामले शुक्रवार की शाम का है। दावा किया जा रहा है कि वकील इलाहाबाद हाई कोर्ट लखनऊ बेंच के एंट्री गेट पर अपनी गाड़ी से जा रहा था। इसी दौरान पुलिसवाले से किसी बात को लेकर बहसबाजी हो गई और देखते ही देखते मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अगस्त 31, 2026

Ankit Baliyan Murder Case

अगस्त 31, 2026

Health Tips

अगस्त 31, 2026

Rajkummar Rao

अगस्त 31, 2026

Rain Alert 31 August 2026

अगस्त 30, 2026

Lucknow News

अगस्त 30, 2026