---Advertisement---

Viral Video: नोएडा की सड़क पर रेंज रोवर से बेखौफ पैसों की बारिश करता नजर आया शख्स, पुलिस ने लिया संज्ञान

Viral Video: अक्सर सड़कों पर आप स्टंट करते हुए और गाड़ी के अंदर अजीबोगरीब हरकत करते हुए तो कई वीडियो आप देखे होंगे। इस बार कुछ रईसजादे हर हद को पार करते हुए नजर आए। जी हां उनके लिए यह कहना गलत नहीं होगा कि वह सड़क पर कुछ इस तरह सोच रहे हैं कि ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 22, 2024 5:57 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: अक्सर सड़कों पर आप स्टंट करते हुए और गाड़ी के अंदर अजीबोगरीब हरकत करते हुए तो कई वीडियो आप देखे होंगे। इस बार कुछ रईसजादे हर हद को पार करते हुए नजर आए। जी हां उनके लिए यह कहना गलत नहीं होगा कि वह सड़क पर कुछ इस तरह सोच रहे हैं कि ‘मैं बारिश कर दूं पैसे की जो तू हो जाए मेरी’। सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसे नोएडा का बताया जा रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे गाड़ी में बैठे एक शख्स अपनी रईसी का सबूत सड़कों पर दे रहा है वह भी खुलेआम। आइए देखते हैं आखिर क्यों है यह वीडियो चर्चा में।

Viral Video में बेखौफ होकर इस हरकत को अंजाम

इस वीडियो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि रेंज रोवर गाड़ी में बैठा शख्स सड़कों पर पैसों की बारिश कर रहा है। इस दौरान वह बेखौफ होकर इस हरकत को अंजाम दे रहा है। इस घटना को नोएडा सेक्टर 20 के आसपास का बताया जा रहा है जिसमें आप देख सकते हैं की रेंज रोवर के बगल में भी एक गाड़ी चल रही है। रेंज रोवर की खिड़की से शख्स लगातार पैसे सड़क पर फेंक रहा है बिना इस बात की परवाह किए कि यह हरकत किसी गंभीर दुर्घटना को भी अंजाम दे सकती है।

Viral Video पर पुलिस का एक्शन

इस Viral Video को राजेश खत्री एक्स चैनल से शेयर किया गया है जिसके कैप्शन में लिखा, “नोएडा की सड़क पर दिखा रहीसी का परचम लग्जरी गाड़ी में सवार नोटों को उड़ाता दिखा शख्स दूसरे कार से बनाई जा रही रील वीडियो वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल सेक्टर 20 क्षेत्र का बताया जा रहा है वायरल।”

वहीं इस पर संज्ञान लेते हुए नोएडा ट्रेफिक पुलिस ने लिखा, “उक्त शिकायत का संज्ञान लेते हुए संबंधित वाहन के विरुद्ध यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार ई-चालान (जुर्माना 21000/- रुपए) की कार्यवाही की गई है। यातायात हेल्पलाइन नं0- 9971009001” इससे इतना तो साफ है कि साथ में चल रही गाड़ी में मौजूद शख्स इस वीडियो को बना रहा है। जानबूझकर वायरल होने के लिए इस तरह के कारनामे को अंजाम दिया जा रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

UP News

अप्रैल 15, 2026

Cancer

अप्रैल 15, 2026

Bengaluru Viral Video

अप्रैल 14, 2026

Viral Video

अप्रैल 14, 2026

कल का मौसम 15 April 2026

अप्रैल 14, 2026

Health Tips

अप्रैल 14, 2026