---Advertisement---

Viral Video: खूबसूरत और खूंखार पायथन के साथ पूल में मस्ती करता दिखा शख्स, वीडियो उड़ा देगा होश

Viral Video: पायथन के साथ खेल रहे इस शख्स को देखने के बाद आप रह जाएंगे हैरान, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 17, 2024 5:53 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया के इस युग में वायरल होने के चक्कर में लोग अपनी जान की भी परवाह नहीं करते हैं। ऐसे में कभी-कभी लोग कुछ ऐसा कर जाते हैं जिसकी शायद आपने कल्पना भी नहीं की होती है। एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है और इसे देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। पूल में लोगों को क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए तो आपने देखा होगा लेकिन यह नजारा देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। इस शख्स पर वायरल होने का कुछ ज्यादा ही खुमार चढ़ा है लेकिन उसे यह नहीं पता है कि उसकी एक गलती उस पर आफत बन सकती है।

वीडियो में मस्ती करते दिखा शख्स

अगर इस वीडियो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि एक शख्स पूल में एंजॉय कर रहा है लेकिन इस दौरान वह अपनी किसी गर्लफ्रेंड के साथ नहीं बल्कि एक पायथन के साथ मस्ती करते हुए नजर आता है। वह पहले इस विशालकाय पायथन के पूंछ को पकड़ता है और फिर धीरे-धीरे उसके सिर तक पहुंच जाता है। आगे वीडियो को देखने के बाद आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी क्योंकि शख्स ने पायथन के मुंह को पकड़कर कैमरे पर कुछ इस कदर पोज दिया जिसे देखने के बाद आप चौंक जाएंगे।

इस वीडियो ने उड़ाया लोगों के होश

Mike Holston इंस्टाग्राम चैनल से जारी इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और कुछ लोग लताड़ लगाते भी नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि इस तरह की वीडियो समाज के लिए काफी खतरनाक है। तो एक ने कहा इसे अपनी जान की परवाह नहीं है। एक ने कहा यह खौफनाक है तो दूसरे ने कहा पीछे कुत्ते को तो देखो। एक यूजर ने लिखा आप कब पूल पार्टी के लिए जा रहे हैं वीडियो पर लोग ताबड़तोड़ कमेंट कर रहे हैं और फिलहाल यह पायथन के साथ खेलता हुआ शख्स सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026