---Advertisement---

Viral Video: मैस्कॉट ने चीयरलीडर को पूरा निगल लिया, पंगा लेना पड़ा महंगा

Viral Video: क्रिकेट के मैदान में लोगों की नजरें मैस्कॉट पर होती है। निश्चित तौर पर यह मैस्कॉट कभी-कभी मैदान पर कुछ ऐसी हरकत कर देते हैं कि सोशल मीडिया पर चर्चा में होता है। ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर खूब चर्चा में है जिसमें एक चीयरलीडर के साथ में मैस्कॉट ने कुछ ऐसा ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 13, 2024 11:18 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: क्रिकेट के मैदान में लोगों की नजरें मैस्कॉट पर होती है। निश्चित तौर पर यह मैस्कॉट कभी-कभी मैदान पर कुछ ऐसी हरकत कर देते हैं कि सोशल मीडिया पर चर्चा में होता है। ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर खूब चर्चा में है जिसमें एक चीयरलीडर के साथ में मैस्कॉट ने कुछ ऐसा किया जिसकी शायद किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। यही वजह है कि वीडियो का धूम खूब देखने को मिल रहा है और यूजर्स मैस्कॉट पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। आइए देखते हैं आखिर क्या है इस वीडियो में खास जो है चर्चा में।

Viral Video को देखने के बाद खुली रह जाएंगी आंखें

https://twitter.com/ThebestFigen/status/1767163562445697182?s=20

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक मैस्कॉट के आगे एक चीयरलीडर आ जाती है और वह उसके साथ पंगा ले रही होती है। चीयरलीडर कभी मैस्कॉट के मुंह के पास अपना हाथ ले जाती है तो कभी पीछे हट जाती है। ऐसे में मैस्कॉट ने आव देखा ना ताव उसने पूरी की पूरी चीयरलीडर को ही निगल गया। इस वीडियो को देखने के बाद लोग हैरान रह गए हैं और निश्चित तौर पर मैस्कॉट से चीयरलीडर को पंगा लेना भारी पड़ गया। वीडियो वाकई काफी मजेदार है और लोगों के बीच खूब चर्चा में है।

Viral Video पर मिल रहे मजेदार कमेंट्स

वीडियो को एक्स प्लेटफार्म The Best से जारी किया गया है जिस पर अब तक 27 मिलियन के करीब व्यूज मिल चुके हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। इस पर एक यूजर ने लिखा, “जैसी करनी वैसी भरनी।” तो दूसरे ने कहा, “अब यह किसी और से पंगा नहीं लगी।” एक तीसरे यूज़र ने कहा, “इसकी तो लग गई क्लास” तो एक ने कहा, “जैसे को तैसा।” इतना ही नहीं वीडियो को देखने के बाद लोग जमकर मजे ले रहे हैं और एक बार फिर चीयरलीडर और मैस्कॉट का यह वीडियो चर्चा में है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026