---Advertisement---

Viral Video: अरे ये क्या? नई Vande Bharat Express को ऐसे खींच रहा पुराना रेलगाड़ी का इंजन; वीडियो देख नहीं होगा विश्वास

Viral Video: वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का जिक्र होते ही लोगों के ज़हन में आधुनिक युग की सबसे बेहतरीन ट्रेन का ख्वाब आ जाता है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 9, 2024 3:15 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का जिक्र होते ही लोगों के ज़हन में आधुनिक युग की सबसे बेहतरीन ट्रेन का ख्वाब आ जाता है। भारतीय रेल मंत्रालय भी वर्तमान में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को देश का सबसे उत्तम ट्रेन मानता है और इसमें मिलने वाली तमाम सुविधाओं को लेकर सुर्खियां बनती हैं। हालाकि आज वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express) एक वायरल वीडियो के कारण सुर्खियों में है जिस पर लोगों को खूब प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

आदर्श कटियार नामक एक्स हैंडल यूजर की ओर से एक वीडियो जारी किया गया है जिसमें वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को एक नॉर्मल रेलगाड़ी के इंजन से खींचता हुआ देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के साथ ही इसको लेकर खूब सुर्खियां बन रही हैं और लोग जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। (Viral Video)

Vande Bharat Express को खींच रहा नॉर्मल इंजन!

https://twitter.com/AdarshPCC/status/1833071811686187115

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को एक नॉर्मल ट्रेन के इंजन द्वारा टोचन कर खींचता देखा जा सकता है। वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि नई दिल्ली से वाराणसी की ओर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में तकनीकी दिक्कत आने के कारण ट्रेन भरथना (इटावा) रेलवे स्टेशन पर खड़ी हो गई जिसके बाद उसे दूसरे इंजन के माध्यम से खींच कर ले जाया गया।

क्या हो सकती है वजह?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक पुरानी रेलगाड़ी का इंजन नई वंदे भारत एक्सप्रेस को खींचते हुए ले जा रहा है। इसके पीछे कई तरह की संभावनाएं जताई जा रही हैं। दावा किया जा रहा है कि इस ट्रेन में तकनीकी दिक्कत आने के कारण यात्रियों से भरी ट्रेन बीच रास्ते फंस गई होगी और इसे दूसरे इंजन से खींचकर ले जाया गया होगा। हालाकि रेलवे की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

नोट– हम वायरल वीडियो में किए दावे की पुष्टि नहीं करते हैं। इस खबर को इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के आधार पर लिखा गया है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026