---Advertisement---

Viral Video: जन्मदिन के मौके पर पीएम मोदी ने मेट्रो में किया सफर, सामने बैठकर लड़की ने संस्कृत में दी बधाई

Viral Video: सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर खूब बधाइयां मिल रही है लेकिन एक लड़की ने उनका दिल कुछ अलग अंदाज में जीता है। दरअसल सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लड़की प्रधानमंत्री के सामने बैठकर संस्कृत में उन्हें बधाई देती हैं। इस दौरान पीएम मोदी काफी खुश नजर आते हैं। फिलहाल यह वीडियो चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 17, 2023 2:22 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। हर तरफ खुशियों की लहर है और सोशल मीडिया पर लोग उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। यह बात सच है कि देशभर में लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं और उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। नेतृत्व के मामले में प्रधानमंत्री का कोई जवाब नहीं है और उन्हें लोग उनकी अच्छाई और उपलब्धियां के लिए जानते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की ने दिल्ली मेट्रो के अंदर पीएम मोदी को खास अंदाज में बधाई दी है। खास बात यह है कि प्रधानमंत्री भी सामने बैठे हुए थे।

वीडियो में पीएम मोदी मेट्रो में आए नजर

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मेट्रो में सफर के दौरान एक लड़की की मुलाकात पीएम मोदी से हुई थी। अपने सामने प्रधानमंत्री को देख लड़की खुशी का इजहार करते हुए कुछ ऐसा कर गई जो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। दरअसल वीडियो में आप देख सकते हैं कि पीएम मोदी के सामने बैठकर लड़की उन्हें संस्कृत भाषा में जन्मदिन की बधाई देती हुई नजर आ रही है। संस्कृत भाषा को देवभाषा माना जाता है। ऐसे में लड़की ने अलग अंदाज में पीएम मोदी का दिल जीत लिया है। वीडियो में आप सुन सकते हैं कि लड़की कहती है, “आज आपका जन्मदिन है। मैं आपको संस्कृत में बधाई देना चाहती हूं।” ऐसे में पीएम मोदी काफी खुश नजर आते हैं।

संस्कृत में श्लोक के जरिए पीएम मोदी को मिली बधाई

वीडियो में आप आगे देख सकते हैं कि लड़की पीएम मोदी पर बनी श्लोक को गाकर उन्हें शुभकामना देती है और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है। दरअसल पीएम मोदी रविवार को दिल्ली मेट्रो में धौला कुआं से द्वारका तक एयरपोर्ट लाइन से सफर करते हुए नजर आए। जन्मदिन के मौके पर उन्होंने दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन पर द्वारका सेक्टर 21 से सेक्टर 25 में नई मेट्रो स्टेशन यशोभूमि तक के विस्तार का उद्घाटन करते हुए नजर आए। इस दौरान प्रधानमंत्री धौला कुआं मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो के सफर का लुत्फ उठाते हुए भी नजर आए। ऐसे में वे वहां बैठे लोगों से बातचीत करते हुए दिखाई दिए और कुछ लोगों ने प्रधानमंत्री के साथ सेल्फी लो। सोशल मीडिया पर फिलहाल लड़की और प्रधानमंत्री का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026