---Advertisement---

Viral Video: पुलिसकर्मी ने दिया मानवता का प्रदर्शन! दिव्यांग महिला के लिए बना मददगार; वीडियो देख भावुक हो रहे लोग

Viral Video: सभी वर्दीधारी पुलिसकर्मी एक जैसे नहीं होते! ये हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर ये कथन पूरी तरह से वायरल हो रहा है। दरअसल असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो जारी किया है जो कि जमकर वायरल (Viral Video) हो रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 18, 2024 2:46 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सभी वर्दीधारी पुलिसकर्मी एक जैसे नहीं होते! ये हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर ये कथन पूरी तरह से वायरल हो रहा है। दरअसल असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो जारी किया है जो कि जमकर वायरल (Viral Video) हो रहा है। इस वीडियो में गुवाहाटी ट्रैफिक पुलिस के एक जवान की ओर से मावनीयता का प्रदर्शन देखने को मिल सकता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक पुलिसकर्मी ट्राईसाइकिल से जाती एक दिव्यांग महिला के लिए मददगार बनता नजर आ रहा है। पुलिसकर्मी द्वारा दिव्यांग महिला की ट्राईसाइकिल को अपने हाथों से आगे की ओर से ढ़केला जा रहा है जिससे कि उसे (महिला) ज्यादा मेहनत न करना पड़े। इस वायरल वीडियो को लेकर अब खूब सुर्खियां बन रही हैं।

पुलिसकर्मी ने किया मानवता का प्रदर्शन

मानव जीवन में लोकमंगल की कामना, अपने व अपनों के साथ दूसरों की सुख, समृद्धि एवं शांति की कामना करना और साथ ही जरुरतमंदों की मदद करने को मानवता कहा जाता है। असम के प्रमुख शहर गुवाहाटी ट्रैफिक पुलिस के एक जवान से जुड़ा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें पुलिसकर्मी द्वारा मानवता का प्रदर्शन देखा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में ट्रैफिक पुलिस का एक जवान दिव्यांग महिला के लिए हाथ-पैर बन कर उनकी सहयोग करता नजर आ रहा है। पुलिसकर्मी द्वारा सड़क पर ट्राईसाइकिल लेकर फंसी महिला को निकालते देखा जा सकता है। इस वीडियो को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जारी किया है और लिखा है कि “हमारे पुलिस अधिकारी असम के नागरिकों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।”

क्यों खास है वीडियो?

असम के गुवाहाटी ट्रैफिक पुलिस से जुड़े जवान एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है जिसमे वो दिव्यांग महिला की मदद करते नजर आ रहे हैं। दरअसल ये वीडियो इसलिए भी खास है क्योंकि पुलिसकर्मियों को लेकर लोगों के अंदर अलग ही धारणा देखने को मिलती है। देश या राज्य की रक्षा के लिए तैनात इन वर्दीधारियों को अमूमन अलग नजर से देखा जाता है। ऐसे में एक पुलिसकर्मी द्वारा मानवता दर्शाना लोगों को रास आएगा और वे निश्चित रूप से इसे खास मानेंगे।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026

Jasmine Sandlas

फ़रवरी 11, 2026

Subedaar Teaser

फ़रवरी 11, 2026

The 50

फ़रवरी 11, 2026