---Advertisement---

Viral Video: लाइव डिबेट में भिड़ गए धर्म गुरु और इस्लामिक स्कॉलर, जमकर हुई हाथापाई; वायरल वीडियो देख निंदा कर रहे लोग

Viral Video: समाचार चैनलों की अपनी एक प्रतिष्ठा होती है। देश-दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में लोग अपनी दिनचर्या के हिसाब से तय समय निकालकर टीवी के सामने बैठते हैं ताकि वे तमाम घटनाओं या आयोजनों के बारे में जानकारी हासिल कर सकें।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अक्टूबर 5, 2024 11:51 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: समाचार चैनलों की अपनी एक प्रतिष्ठा होती है। देश-दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में लोग अपनी दिनचर्या के हिसाब से तय समय निकालकर टीवी के सामने बैठते हैं ताकि वे तमाम घटनाओं या आयोजनों के बारे में जानकारी हासिल कर सकें। इसके अलावा समाचार चैनलों पर लाइव डिबेट में बैठने वाले तमाम बुद्धिजीवी पैनलिस्टों की बात सुनकर भी लोग अपने ज्ञान को बढ़ाने का काम करते हैं और तात्कालिक स्थिति को समझते हैं। हालाकि इन दिनों लाइव डिबेट की मर्यादा तार-तार होती नजर आ रही है।

सोशल मीडिया पर एक प्रतिष्ठित समाचार चैनल पर चल रही लाइव डिबेट से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो (Viral Video) में एक धर्म गुरु और इस्लामिक स्कॉलर के बीच हाथापाई होती देखी जा सकती है। लाइव डिबेट के दौरान हुई इस हाथापाई से जुड़ा वीडियो (Viral Video) अब खूब सुर्खियां बटोर रहा है लोग जमकर इस कृत्य की आलोचना और निंदा कर रहे हैं।

लाइव डिबेट में भिड़ गए धर्म गुरु और इस्लामिक स्कॉलर

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ‘घर के क्लेश’ नामक हैंडल यूजर ने एक वीडियो पोस्ट जारी किया है। इस वीडियो (Viral Video) में एक धर्म गुरु और इस्लामिक स्कॉलर के बीच भिड़ंत होती देखी जा सकती है। जानकारी के मुताबिक ये वारदात प्रतिष्ठित समाचार चैनल ‘जी न्यूज’ के डिबेट शो ‘ताल ठोक के’ के दौरान हुई जिसका संचालन एंकर अनुराग मुस्कान कर रहे थे। इस डिबेट में जाकिर नाइक (Zakir Naik) के पाकिस्तान दौरे को लेकर चर्चा हो रही थी।

जाकिर नाइक के पाकिस्तान दौरे को लेकर चल रही चर्चा के दौरान ही धर्म गुरु, इस्लामिक स्कॉलर की टिप्पणी पर अपना आपा खो बैठे और थप्पड़ चला दिया। इसके बाद इस्लामिक स्कॉलर हाजिक खान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए धर्म गुरु (आचार्च विक्रमादित्य) को थप्पड़ लगा दिया। लाइव डिबेट के दौरान हुई इस हाथापाई से जुड़ा वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या है पूरा मामला?

समाचार चैनल ‘जी न्यूज’ पर लाइव डिबेट प्रोग्राम के दौरान जाकिर नाइक के पाकिस्तान यात्रा को लेकर बहस छिड़ी थी। इस दौरान धर्म गुरु ये कहते सुने जा सकते हैं कि “हम लोगों को इंसान बनना सिखाते हैं, जानवर नहीं। एक व्यक्ति को दुर्व्यवहार नहीं करना चाहिए।” वहीं इस्लामिक स्कॉलर हाजिक खान भगवान कृष्ण की 16000 पत्नियाँ होने से जुड़ा व्यंगात्मक टिप्पणी करते हैं जिसे सुनकर धर्म गुरु थप्पड़ छोड़ देते हैं।

Viral Video देखर जमकर निंदा कर रहे यूजर्स

धर्म गुरु और इस्लामिक स्कॉलर के बीच लाइव डिबेट के दौरान हुई हाथापाई से जुड़ा वीडियो देखकर लोग जमकर इसकी निंदा कर रहे हैं। दृष्टि नामक एक्स हैंडल यूजर लिखती हैं कि “न्यूज़ चैनल आजकल सर्कस बन गए हैं।” गॉड फादर (पैरोडी) नामक एक्स हैंडल यूजर इस घटनाक्रम की निंदा करते हुए लिखते हैं कि “किसी का भी धर्म दूसरों को हाथ उठाना नहीं सिखाता।”

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026