---Advertisement---

Viral Video: गरीब दूल्हे के गले में लाखों की माला देख, आग बबूला हुए यूजर्स बोले- “ED वाले कहां मर गए?”

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी छाया हुआ है। जिसमें कई मीटर लंबी नोटों की माला पहनकर दूल्हा खड़ा है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: मई 3, 2024 4:22 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: आज से पहले आपने लाखों और करोड़ों की माला अमीर लोगों को पहने हुए देखा होगा। लेकिन ऐसा अनोखा दूल्हा पहली बार देखा होगा, जो खड़ा तो टूटे-फूटे घर की दीवार के ऊपर है। लेकिन उसके गले में कई मीटर लंबी लाखों की माला है। इस वीडियो को देख इंटरनेट यूजर्स का सिर चकरा गया है। इसे देख कुछ लोग ट्रोल करते हुए बोल रहे हैं कि, अगर इतना ही अमीर है तो घर तो सही बना लेता। वहीं, कुछ लोग इस माला के पैसों को दहेज के पैसे बता रहे हैं। ये वीडयो लोगों को काफी हैरान कर रहा है।

टूटे-फूटे घर की दीवार पर खड़े दूल्हे ने पहनी लाखों की माला

आपको बता दें, ये Viral Video साल 2023 का है। जो कि, अभी भी खबरों में बना हुआ है। इस वीडियो को prachi___varma143 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से 13 फरवरी को डाला गया है। जिसमें अब तक 99 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, घर में शादी का माहौल है। हर तरफ मेहमान नजर आ रहे हैं। इस दौरान कुछ लोग छत पर भी खड़े हैं। इसी छत पर नोटों की माला डाले दूल्हा भी खड़ा है। इस दूल्हे की ये माला छत से शुरु हो रही है और नीचे जमीन पर खत्म हो रही है।

Viral Video पर यूजर्स ले रहे मजे

इस Viral Video को देखने के बाद एक इंजनेट यूजर्स बोल रहा है कि, ED वाले कहां मग गए हैं। इसको लेकर लोगों की काफी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इंटरनेट पर छपी खबरों की मानें तो ये वीडियो हरियाणा की किसी शादी का है। ये वीडियो इंटरनेट पर काफी चर्चाओं का विषय बना हुआ है। इसके साथ ही ये काफी तेजी से वायरल भी हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026