---Advertisement---

Viral Video: दादी-पोते की जोड़ी ने Kaavaalaa Song पर किये धांसू स्टेप्स, वीडियो देख भूल जाएंगे तमन्ना भाटिया

Viral Video: सोशल मीडिया पर जहां देखो वहाँ Kaavaalaa song का क्रेज़ देखने को मिल रहा है। फ़िल्म Jailer के इस सुपरहिट गाने पर लोग आए दिन अपना टैलेंट दिखाकर वाहवाही लूट रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो अब इंस्टाग्राम पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़का अपनी दादी के ...

Read more

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: अगस्त 17, 2023 12:31 पूर्वाह्न | Updated: अगस्त 18, 2023 11:54 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया पर जहां देखो वहाँ Kaavaalaa song का क्रेज़ देखने को मिल रहा है। फ़िल्म Jailer के इस सुपरहिट गाने पर लोग आए दिन अपना टैलेंट दिखाकर वाहवाही लूट रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो अब इंस्टाग्राम पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़का अपनी दादी के साथ Kaavaalaa Song के हुक स्टेप्स करता नज़र आ रहा है। इस वीडियो पर लोग उन दोनों पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। 

Kaavaalaa song पर इस दादी-पोते के डांस का दिवाना हुआ सोशल मीडिया

अपनी दादी के साथ Kaavaalaa Song पर नाचते इस लड़के का नाम अक्षय पार्थ (Akshay Partha) है जिसके इंस्टाग्राम पर 1.5 मिलियन से भी ज़्यादा फ़ॉलोअर्स हैं। अक्षय अक्सर अपनी दादी के साथ वायरल गानों पर डांस वीडियो बनाता रहता है। वहीं इस बार अक्षय ने Jailer के इस वायरल गाने पर वीडियो बनाकर सबका दिल जीत लिया है। इस वीडियो में अक्षय और उनकी दादी पीले और नीले रंग के कपड़े पहनकर तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) के फेमस गाने के हुक स्टेप्स करते दिख रहे हैं। उनके इस डांस की ख़ास बात है उनके स्टेप्स जो उन्होंने खुद बनाए हैं। वहीं इस वीडियो में दादी के क्यूट एक्सप्रेशन्स भी काफ़ी मज़ेदार हैं। 

लोग कर रहे दादी की क्यूटनेस की तारीफ़

अक्षय पार्थ की इस वीडियो को 16 मिलियन से भी ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं। वहीं 1 मिलियन से ज़्यादा लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं। लोग इस वीडियो में दादी के क्यूट एक्सप्रेशन की जमकर तारीफ़ कर रहे हैं। इनमें से एक टीवी अभिनेत्री अभिगेल पांडे भी हैं जिन्होंने वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा “आए……मेरा दिन बना दिया। एक फ़्रेम में इतनी सारी क्यूटनेस”। दूसरे ने कमेंट किया “सच में इस गाने पर बहुत वीडियो देखी पर इतना अच्छा कोई नहीं लगा… सुपर”। एक और ने लिखा “दादी वास्तविक अभिनेत्री से कहीं ज़्यादा सुंदर हैं। आपको और अधिक शक्ति मिले दादी”। वहीं एक और ने कमेंट किया “दादी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के पुरस्कार की हकदार हैं”।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Aligarh News

फ़रवरी 12, 2026

Rakhi Sawant

फ़रवरी 12, 2026