---Advertisement---

Viral Video: Ola s1 Pro Electric Scooter की धुन पर झूमकर नाची दुल्हन, वायरल वीडियो देख हो जाएंगे फैंन

Viral Video: Ola s1 Pro Electric Scooter ने दुल्हन की इच्छा को कुछ इस तरह से किया पूरा की सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा वीडियो.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 14, 2024 2:22 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: देशभर में अपने शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के दम पर ग्राहकों के दिलों पर राज कर रही ओला कंपनी हर महीने अपने इलेक्ट्रिक वाहन बेचकर बेस्ट सेलर कंपनी बन जाती है। ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में वैसे तो कई सारी खूबियां होती हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस अनोखी खूबी को देखने के बाद आप भी इसके फैन हो जाएंगे।

ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर ने की दुल्हन की इच्छा पूरी

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि, एक दुल्हन अपनी शादी के किसी कार्यक्रम में डांस कर रही है लेकिन किसी कारणवश यहां पर म्यूजिक बंद हो जाता है। ऐसे में मेहमानों में मौजूद एक शख्स अपने Ola s1 Pro Electric Scooter के ब्लूटूथ को कनेक्ट करके गाने चला देता है। जिसके बाद दुल्हन इस पर डांस करने लग जाती है। इस प्रोग्राम का वीडियो बनाकर कोई सोशल मीडिया पर डाल देता है। इस वीडियो पर जब ओला कंपनी के मालिक भाविश अग्रवाल की नजर पड़ती है तो वह अपने अकाउंट से इस वीडियो को शेयर करके लिखते हैं, “4 बज गए लेकिन पार्टी अभी भी बाकी है! हाहा.! मुझे अच्छा लगा कि कैसे ओला स्कूटर भारत भर में हमारे सामुदायिक समारोहों का हिस्सा बन गया है! समुदाय में जाने का रास्ता, क्रिएटिविटी जारी रखें!”

वीडियो पर लोग दे रहे जबरदस्त प्रतिक्रिया

इस वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर सौरव रोकाडे की तरफ से शेयर किया गया है। जिसमें उन्होंने ओला के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को देसी जुगाड़ करार दिया है। इसके साथ ही इस देसी जुगाड़ की पूरी कहानी भी अपने यूजर्स के साथ शेयर की है। ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर का ये देसी जुगाड़ पर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिस पर यूजर्स के अलग-अलग कमेंट आ रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Weight Loss

अप्रैल 16, 2026

2026 Yamaha Fascino 125

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Ek Din Trailer

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026