---Advertisement---

Viral Video: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की जीत के लिए इस मासूम बच्ची ने किया कुछ ऐसा, देख आप कहेंगे- ‘सो क्यूट’

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें भारत की जीत के लिए एक मासूम बच्ची प्रार्थना करती नजर आई।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 29, 2024 8:05 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: साउथ अफ्रीका और इंडिया के बीच खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले पर फिलहाल लोगों की नजरें टिकी हुई है। T20 वर्ल्ड कप फाइनल इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाली है और ऐसे में भारत की जीत के लिए हर तरफ से प्रार्थनाएं की जा रही है। सोशल मीडिया पर एक क्यूट वीडियो काफी वायरल हो रहा है और इसे देखने के बाद लोग इस मासूम बच्ची की तारीफ कर रही है। भारत की जीत के लिए वह कुछ ऐसा करती नजर आई जिसे देखने के बाद आप कायल हो जाएंगे। भारत की जीत के लिए हर जगह पूजा अर्चना की जा रही है लेकिन ऐसे में यह छोटी मासूम बच्ची भी पीछे नहीं है।

बच्ची ने जीता लोगों का दिल

विरल भयानी से जारी इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक ब्लैंक पेपर पर यह बच्ची WC 24 गणपति बप्पा ब्रिंग द कप होम लिखकर मंदिर में इसे चढ़ाने जाती है। उसके हाथ में नारियल धूपबत्ती और प्रसाद भी होता है। वह बच्ची काफी क्यूट नजर आ रही है और यही वजह है कि सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। भारत की जीत के लिए मासूम बच्चे की यह अनोखी आस्था देखने के बाद लोग घायल हो गए हैं।

बच्ची की है ये ख्वाहिश

सूरत की यह बच्ची क्रिकेट प्रेमी है और वह फाइनल में भारतीय टीम की जीत के लिए प्रार्थना कर रही है। वह चाहती है कि भारत की जीत हो और यह वीडियो सूरत स्थित सिद्धिविनायक मंदिर का है। इस बच्ची का कहना है कि भारत को खेल ही नहीं हर क्षेत्र में विश्व गुरु बनना चाहिए और उम्मीद है कि आज का फाइनल मैच भारत ही जीतेगा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं और यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि आपकी मनोकामना पूर्ण करें हर हर महादेव। इस वीडियो को अब तक 13000 से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shreya Ghoshal

मार्च 12, 2026

Weight Loss

मार्च 11, 2026

Mumbai Viral Video

मार्च 11, 2026

Ek Din Trailer

मार्च 11, 2026

Viral Video

मार्च 11, 2026

Anurag Dobhal

मार्च 11, 2026