---Advertisement---

Viral Video: फर्राटेदार अंग्रेजी बोलकर इस रिक्शावाले ने लोगों को किया हैरान, कॉन्फिडेंस देख आप भी हो जाएंगे कायल

Viral Video: दिल्ली का एक रिक्शावाला सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में और वजह है उसकी फर्राटेदार अंग्रेजी जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। यही कारण है कि इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और यह सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इस वीडियो को देखने के बाद आप यह तो बिल्कुल ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 12, 2024 6:32 अपराह्न | Updated: फ़रवरी 18, 2024 6:13 अपराह्न

viral video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: दिल्ली का एक रिक्शावाला सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में और वजह है उसकी फर्राटेदार अंग्रेजी जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। यही कारण है कि इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और यह सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इस वीडियो को देखने के बाद आप यह तो बिल्कुल भी नहीं कहेंगे कि अंग्रेजी बोलने के लिए डिग्री की जरूरत है। रिक्शा वाला जिस अंदाज में फिरंगी पर्यटक अंग्रेजी में बातचीत कर रहा है उसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर मानो हंगामा मच गया है।

Viral Video को देख छूट जाएगी हंसी

अब इस Viral Video को यूजर्स अलग-अलग प्लेटफार्म पर जमकर शेयर कर रहे हैं और इस पर कमेंट भी कर रहे हैं। जहां तक इस वीडियो की बात करें तो कुछ ही सेकंड के इस क्लिप को सोशल मीडिया पर लोग खूब पसंद कर रहे हैं। दरअसल इसमें वह रिक्शावाला विदेशी पर्यटकों को दिल्ली के फेमस इलाकों के बारे में बताते हुए नजर आ रहा है। इस दौरान पर्यटकों को अंग्रेजी में ही सभी जानकारी देता है। इस दौरान रिक्शावाला ही नहीं विदेशी शख्स के एक्सप्रेशन को देखकर भी आप हैरान रह जाएंगे और आपके चेहरे पर हंसी आ जाएगी। लोग इस वीडियो को देखने के बाद रिक्शा वाले के कॉन्फिडेंस की जबरदस्त तारीफ कर रहे हैं।

Viral Video को देख लोग हुए मंत्रमुग्ध

इस वीडियो में रिक्शावाला विदेशी कपल को जामा मस्जिद घूमने जाने की बात कर रहा है। वह इस दौरान अपने रिक्शे को हेलीकॉप्टर भी कहता है। वहीं यह रिक्शा वाला अंग्रेजी में यूके से आए पर्यटकों को यह कहता है कि जहां तुम्हें फोटो खींचना हो वहां बोल देना मैं रुक जाऊंगा। वहीं यह वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। योर डेली गाइड इंस्टाग्राम चैनल से जारी इस Vir al Video को अब तक 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं वही लोग कमेंट में अपने अलग-अलग रिएक्शंस दे रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026