---Advertisement---

Viral Video: ट्रेन यात्रियों ने मोबाइल चोर को चखाया मजा, खिड़की पर टिकाकर खूब बरसाए थप्पड़

Viral Video: बिहार के भागलपुर से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि, एक चोर को खिड़की से लटकाकर यात्री बुरी तरह से पिटाई कर रहे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 17, 2024 3:33 अपराह्न

train viral video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: ट्रेन में मोबाइल से साथ अन्य सामान काफी चोरी होने की खबरे आती रहती हैं। यहां पर चोर नजर बचते ही घटना को अंजाम दे देते हैं। जिसकी वजह से लोगों को काफी सावधान रहना पड़ता है। लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद चोर शायद ऐसा करने से पहले सौ बार सोचेगें। जी हां, सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक चोर को ट्रेन की खिड़की से लटका हुआ देखा जा सकता है।

ट्रेन में मोबाइल चोर को यात्रियों ने सिखाया सबक

वायरल वीडियो में सुना जा सकता है, वह ‘हाथ टूट जाएगा भैया’ छोड़ दो चिल्लाता हुआ दिख रहा है। लेकिन इस चोर को यात्रियों ने पकड़ा हुआ है और जमकर थप्पड़ बरसा रहे हैं। इस तरह चोर करीब एक किलोमीटर तक ऐसे ही लटका हुआ और पिटता हुआ नजर आ रहा है। चोर को जिस तरह से यात्री सबक सीखा रहे हैं, उसे देखने के बाद हर कोई हैरान हो गया है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, चोर किस तरह से बचने की कोशिश कर रहा है। लेकिन यात्री उसे छोड़ नहीं रहे हैं।

https://twitter.com/AshrafFem/status/1747523708493902155

वीडियो हैरान कर देगा

ये वीडियो बिहार के भागलपुर का बताया जा रहा है। जिसने सभी को हैरान कर दिया है। इसके साथ ही लोग ट्रेन में सवार सभी यात्रियों की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। Ashraf Hussain नाम के शख्स ने एक्स पर ये वीडियो शेयर किया है। जिस पर उन्होंने लिखा है कि, “मोबाइल चोर को लोगों द्वारा पकड़ कर ट्रेन कि खिड़की पर लटके 1 km चला ट्रेन, बिहार के भागलपुर कि बताई जा रही वीडियो…” इस वीडियो के वायरल होने पर लोगों की काफी अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

जुलाई 2, 2026

Viral Video

जुलाई 2, 2026

Diljit Dosanjh

जुलाई 2, 2026

Ashnoor Kaur

जुलाई 2, 2026

Udaipur Viral Video

जुलाई 2, 2026

Randeep Hooda

जुलाई 2, 2026