---Advertisement---

Viral Video: 1947 में हिंदुस्तान पाकिस्तान बंटवारे के समय अलग हो गए थे दो जिगरी दोस्त, अब यहा हुआ इमोशनल मिलन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें 1947 में भारत-पाकिस्तान विभाजन के दौरान दो दोस्त अलग हो गए थे। उस समय उनकी उम्र 12 वर्ष थी। गुजरात के दीसा में पले बढे ये दोस्त कुछ इस कदर मिले कि इस वीडियो को देख यूजर्स इमोशनल हो रहे हैं। इस वीडियो ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 11, 2024 6:51 अपराह्न | Updated: मार्च 11, 2024 7:37 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें 1947 में भारत-पाकिस्तान विभाजन के दौरान दो दोस्त अलग हो गए थे। उस समय उनकी उम्र 12 वर्ष थी। गुजरात के दीसा में पले बढे ये दोस्त कुछ इस कदर मिले कि इस वीडियो को देख यूजर्स इमोशनल हो रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया तो लोग इसे देख इमोशनल हो रहे हैं। वीडियो के साथ कैप्शन में पूरी कहानी बताई गई जो एक बुजुर्ग की पोती ने लिखा है। आइए देखते हैं आखिर क्या है वीडियो में खास।

आखिर क्यों अलग हो गए दोनों दोस्त

इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में कहा गया, “समय बितने बुढ़ापे की वजह और यात्रा प्रतिबंधों के बावजूद मेरे दादाजी अपने सबसे प्यारे और सबसे पुराने बचपन के दोस्तों में से एक के साथ मिलने की इच्छा रखते थे जिसे उन्होंने दशकों से नहीं देखा था। दोनों गुजरात के डीसा में पले जो पाकिस्तान सीमा से कुछ ही घंटे की दूरी पर है। अक्टूबर 1947 में उनके बचपन के दोस्त अपने परिवार के साथ आधी रात में नाव से पाकिस्तान भाग गए। मेरे दादाजी मुंबई में पढ़ रहे थे और जब वह लौटे तो उन्हें पता चला कि वह चले गए हैं मेरे दादाजी की दुनिया उजर गई।

बरसों तक एक दूसरे से नहीं मिले दो दोस्त

पोस्ट में आगे कहा गया, “1947 में जब उनका दोस्त पाकिस्तान पहुंचा तो उसने मेरे दादाजी को लिखा कि वह पहुंच गया है और रावलपिंडी का अपना पता साझा किया जो मेरे पिता जी को आज याद है। उन्होंने बरसों तक एक दूसरे को लिखने की कोशिश की लेकिन दोनों देशों के बीच तनाव ने इसे भी पूरा नहीं होने दिया। 1948 से 1982 तक उनके बीच कोई भी बातचीत नहीं हुई जब तक की न्यूयॉर्क में एक म्युचुअल दोस्त के साथ मुलाकात ने उन्हें एक दूसरे के पास ला दिया।

कुछ इस कदर हुई मुलाकात

1982 में जब मेरे दादाजी के दोस्त जो कनेक्टिव चले गए थे को पता चला कि वह न्यूयॉर्क रह रहे हैं तो वह उन्हें हवाई अड्डे से मिलना चाहते थे। 35 साल बाद यह उनकी पहली मुलाकात थी। उन्होंने एक सप्ताह साथ में बिताया और ऐसे में मेरे दादाजी ने कहा इतना समय बीत गया लेकिन ऐसा लग रहा था जैसे कोई समय ही नहीं बिता। लगभग 9 वर्षों के बाद वह अक्टूबर 2023 में फिर से मिले। मेरे दादाजी को उनके दोस्त ने कहा बाबू जो उनके बचपन का नाम था और ऐसे में जिस तरह वे दोनों एक दूसरे से मिले यह किसी को भी इमोशनल कर देने के लिए काफी है।

एक बार फिर दोस्तों की मुलाकात की उम्मीद

वहीं यूज़र ने अंत में लिखा कि उम्मीद है कि अप्रैल 2024 में न्यू जर्सी में मेरे दादाजी के 90वें जन्मदिन में एक बार फिर उनकी मुलाकात होगी। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को ब्राउन हिस्ट्री इंस्टाग्राम चैनल से जारी किया गया है जो मेगन कोठारी ने सबमिट किया है और इस वीडियो को 1 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। वही कमेंट में लोग इस वीडियो को पसंद कर रहे हैं और इमोशनल भी नजर आ रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Uric Acid

मई 1, 2026

Viral Video

मई 1, 2026

Cancer

मई 1, 2026

The Great Indian Kapil Show

मई 1, 2026

Chhindwara Viral Video

मई 1, 2026

Jabalpur Cruise Accident

मई 1, 2026