---Advertisement---

Viral Video: मामाओं ने भांजे के भात में लगाया कैश का ढेर! गिनने वाले के साथ-साथ मेहमानों के भी उड़े होश

Viral Video: हरियाणा और उसके आसपास के क्षेत्र में ‘भात’ की अनोखी रस्म देखने को मिलती है। यहां मामा अपने भांजे और भांजी को तोहफे में बेशकीमती चीजें देते हैं और ऐसे में लोगों की नजरें इस रस्म पर होती है। सोशल मीडिया पर भात की रस्म का एक ऐसा वीडियो खूब चर्चा में है ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 21, 2024 1:14 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: हरियाणा और उसके आसपास के क्षेत्र में ‘भात’ की अनोखी रस्म देखने को मिलती है। यहां मामा अपने भांजे और भांजी को तोहफे में बेशकीमती चीजें देते हैं और ऐसे में लोगों की नजरें इस रस्म पर होती है। सोशल मीडिया पर भात की रस्म का एक ऐसा वीडियो खूब चर्चा में है जिसे देखने के बाद आपकी बोलती बंद हो जाएगी। इस दफा मामा ने नोटों की गड्डियों का ढेर लगा दिया और गिनने वाले गिनते रह गए। जहां कुछ लोग तारीफ कर रहे हैं तो कुछ को यह रस्म पसंद नहीं आई। आइए देखते हैं यह वीडियो।

वायरल वीडियो में नोट की गड्डी देते दिखे मामा

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि भात की रस्म चल रही है और लोगों की भीड़ जमा है। इस फंक्शन को लोग खूब इंजॉय कर रहे हैं। वहीं मामा नोट की गड्डी भात की रस्म में पड़ोस रहा है और ऐसे में उसने एक करोड़ 11 लाख 151 रुपए देकर लोगों को हैरान कर दिया। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि जब यह घोषणा हुई की मामा ने इतने रुपए दिए तो हर तरफ तालियां गूंजने लगी। लोगों के चेहरे पर अलग ही मुस्कुराहट नजर आई।

Viral Video देख यूजर्स दे रहे जमकर रिएक्शन

इस वीडियो को Mohit Dayma इंस्टाग्राम चैनल से जारी किया गया है और इस पर 14 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। एक यूजर ने कहा, “यह दहेज प्रथा है।” तो दूसरे ने कहा, “गिफ्ट के तौर पर दुल्हन को एक करोड़ रुपए मिले हैं।” एक यूजर ने कहा, “यह एक लड़के के मामा ने उसे गिफ्ट के तौर पर दिया है और इसे हिंदी में भात कहते हैं। यह दहेज नहीं है।” एक यूजर ने लिखा, “लड़का आखिर करता क्या है” तो दूसरे ने चुटकी ली और कहा इसलिए तो मैं लव मैरिज के खिलाफ हूं। एक यूजर ने कहा ऐसे रिश्ते मिले तो बताना तो दूसरे ने कहा इसे कहते हैं गरीबी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026