---Advertisement---

Viral Video: UPSC कोचिंग टीचर Awadh Ojha का यौन संबंध पर बड़ा खुलासा! तनाव से मुक्ति के लिए बताया खास उपाय; देखें वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर एजुकेटर की चर्चा जब भी होती है तो उसमें संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) कोचिंग टीचर अवध ओझा का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। अवध ओझा एक बार फिर आज सुर्खियों में छाए हैं और इसकी खास वजह है उनके द्वारा यौन संबंध को लेकर किया गया एक दावा।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 5, 2024 4:45 अपराह्न | Updated: अगस्त 5, 2024 6:17 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया पर एजुकेटर की चर्चा जब भी होती है तो उसमें संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) कोचिंग टीचर अवध ओझा का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। अवध ओझा एक बार फिर आज सुर्खियों में छाए हैं और इसकी खास वजह है उनके द्वारा यौन संबंध को लेकर किया गया एक दावा। दरअसल अवध ओझा (Awadh Ojha) ने एक निजी चैनल को दिए साक्षात्कार में स्पष्ट किया कि यौन संबंध स्थापित करना और नशा करना, दो ऐसे प्रमुख तत्व हैं जिससे लोगों की तनाव दूर हो सकती है। अवध ओझा द्वारा दिए गए इस बयान का वीडियो (Viral Video) क्लिप अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसको लेकर तमाम खबरें बन रही हैं।

Awadh Ojha का बड़ा दावा

राजधानी दिल्ली से लेकर यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश व हिंदी पट्टी के विभिन्न राज्यों में अपने विशेष शैली से छात्रों के बीच अपना स्थान काबिज कर चुके शिक्षक अवध ओझा ने यौन संबंध को लेकर बड़ा दावा किया है। अवध ओझा ने ‘न्यूज 24’ चैनल पर मानक गुप्ता को दिए एक साक्षात्कार में यौन संबंध पर अपने विचार साझा किए हैं।

https://twitter.com/theranchobaba/status/1820157805040435314

अवध ओझा की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यौन संबंध और नशा दो ऐसे प्रमुख तत्व हैं जो मनुष्यों को तनाव से मुक्ति दिलाते हैं। अवध ओझा का कहना है कि यही वजह है कि हमारे देश की जनसंख्या तेजी से बढ़ी है। उनका मानना है कि देश के कई इलाकों में गरीब वर्ग के लोगों के पास मनोरंजन के कोई साधन उपलब्ध नहीं है और ऐसे में वे तनाव के समय में यौन संबंध को वरीयता देते हैं जिससे जनसंख्या वृद्धि होती है। अवध ओझा द्वारा किए गए इस दावे से जुड़ा क्लिप अभिषेक शर्मा नामक एक्स हैंडल यूजर द्वारा जारी किया गया है जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विकास दिव्यकीर्ति को लेकर अहम दावा

अवध ओझा ने इस साक्षात्कार के दौरान यूं तो कई मुद्दों पर अपने विचार रखे पर कुछ ऐसे मुद्दे थे जिनको लेकर खबरें बनी। उसमें से एक है विकास दिव्यकीर्ति को लेकर अवध ओझा का दावा। अवध ओझा ने साक्षात्कार के दौरान कहा कि वे विकास दिव्यकीर्ति को देश का सर्वश्रेष्ठ मोटिवेशनल स्पीकर और एजुकेटर मानते हैं। उनकी मानें तो विकास दिव्यकीर्ति ने इस डिजीटल युग में क्रांति लाकर युवाओं को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराई है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026