---Advertisement---

Viral Video: Urfi Javed Ultra Pro Max! लड़की ने चम्मच से बनाई मिनी ड्रेस तो लड़के पर भी चढ़ा अतरंगी खुमार, ठनका यूजर्स का माथा

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं। जहां एक तरफ इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है तो दूसरी तरफ इसे उर्फी जावेद से भी जोड़ा जा रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 18, 2024 1:55 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: आजकल जब अजीबोगरीब ड्रेस के बाद आती है तो निश्चित तौर पर लोगों की जहन में उर्फी जावेद (Urfi Javed) का नाम आता है। यह सच है कि उर्फी अपनी ड्रेसिंग सेंस को लेकर हमेशा चर्चा में रहती है और किसी भी चीज के साथ ड्रेस बनाने में पीछे नहीं रहती है। लेकिन इस सब के बीच एक वीडियो को देखने के बाद आपका भी दिमाग हिल जाएगा जब इसमें कंटेंट क्रिएटर के आउटफिट को आप देखेंगे। निश्चित तौर पर यह वीडियो (Video) लोगों को हंसाने के लिए है लेकिन सोशल मीडिया पर खूब वायरल (Viral) हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको भी शायद उर्फ़ी की याद आ जाए। आइए देखते हैं।

Viral Video में देखें Urfi Javed का न्यू वर्जन

इस वीडियो को शेयर करते हुए कंटेंट क्रिएटर ने कैप्शन में लिखा, “अल्ट्रा प्रो मैक्स।” इसमें आप देख सकते हैं कि एक लड़की वायरल होने के चक्कर में चम्मच से बनी हुई क्रॉप टॉप और मिनी स्कर्ट को कैरी करती हुई नजर आ रही है। चम्मच से जिस तरह से वह ड्रेस बनाई है वह वाकई काबिले तारीफ है। लोगों का दिमाग और भी ठनक जाता है जब नजर आता है एक लड़का जो अलग-अलग बर्तन को टांगकर अपने इस लुक को कंप्लीट कर रहा है। कहने में दो राय नहीं है कि इन कंटेंट क्रिएटर का यह अंदाज वाकई काफी हटके है।

Viral Video पर लोग ले रहे खूब मजे

naveen_comedy_club इंस्टाग्राम चैनल से जारी इस वीडियो को 2 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। वहीं सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जो उन्हें ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर एक ने कहा, “इन छपरियों लोगों की अलग ही दुनिया है यार।” तो दूसरे ने कहा मिस्टर भगोना सिंह और मिसेज चमची बाई। एक ने कहा इन लोगों को धंधा बंद करके ही मानेगा भाई तू। एक ने कहा है कोई देश भारत का मुकाबला करने वाला। एक ने कहा कल से मैं चम्मच ढूंढ के परेशान हो गया लेकिन नहीं मिला मिलता भी कैसे सारी की सारी तो इसने ले ली है। एक यूजर ने कहा उर्फी जावेद अल्ट्रा प्रो मैक्स। तो एक ने कहा क्यों उर्फी के पेट पर लात मार रही।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026