---Advertisement---

Viral Video: सड़क पर चलते हुए फोन चलाना शख्स को पड़ा भारी, कार से टकराने के बाद शरीर बना फुटबाल

Viral Video: सड़क पर नियम कानून तोड़ने वालों को सजा तो मिलती है और इसका जीता जागता सबूत है यह वीडियो जिसे देखने के बाद आपकी निगाहें अटक जाएगी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 1, 2024 1:21 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सावधानी हटी दुर्घटना घटी और कुछ ऐसा ही हुआ एक शख्स के साथ जो सड़क पर नियम कानून को तख्त पर रखकर कुछ इस तरह निकला कि एक्सीडेंट होना तो लाजिमी था। कहते हैं सड़क पर कभी भी मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। लेकिन इस बात की परवाह किए बिना एक शख्स खुलेआम सड़क पर मोबाइल से बात करते हुए नजर आया लेकिन उसके बाद जो हुआ उसे देखने के बाद शायद आपकी भी रूह कांप जाए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरफ वायरल हो रही है और लोग हैरान रह गए हैं। कुछ ही सेकंड के इस क्लिप से पूरी कहानी साफ समझ में आ जाएगी।

इस तरह रोड क्रॉस करता दिखा शख्स

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे बीच सड़क गाड़ियां इधर से उधर आ जा रही है और ऐसे में बीच से एक शख्स दौड़ते हुए रोड पर करने की कोशिश कर रहा है। वह ट्रैफिक सिग्नल और गाड़ियों की परवाह किए बिना। न सिर्फ वह शख्स दौड़ रहा है बल्कि वह अपने कान पर मोबाइल भी लगा कर रखा है। तभी एक हवा में बात कर रही गाड़ी आती है और वह शख्स फुटबॉल की तरह उड़ जाता है।

शख्स पर आ गई आफत

वीडियो में आप देखेंगे कि कैसे वह शख्स गाड़ी से टकराकर दूर जा गिरता है और उसके हाथ से मोबाइल भी काफी दूर गिर जाता है लेकिन अपनी इस तरह बेइज्जती होने के बाद वह शख्स उठकर रोड क्रॉस कर लेता है। छोटी सी असावधानी की वजह से वह अपने जान को जोखिम में जिस तरह डालता है वह हर किसी को सचेत करने के लिए काफी है क्योंकि उस शख्स की मौत भी हो सकती थी। वीडियो को CRASH DASHES | Dash cam Videos इंस्टाग्राम चैनल से जारी किया गया है जिस पर 338000 से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। वहीं इस पर लोगों का कहना है कि ड्राइवर की कोई गलती नहीं थी कृपया सड़क पर फोन को पॉकेट में रखें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chia Seeds

मई 1, 2026

Anushka Sharma

अप्रैल 30, 2026

Sambhal Viral Video

अप्रैल 30, 2026

Viral Video

अप्रैल 30, 2026

Moradabad Viral Video

अप्रैल 30, 2026

Viral Video

अप्रैल 30, 2026