---Advertisement---

Viral Video: वडा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित ने वेस्टर्न लुक में किया जहर डांस, देख सारे विवादों को भूले लोग

Viral Video: वडा पाव गर्ल चंद्रिका गेरा दीक्षित का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में चंद्रिका का अलग ही अवतार देखने तो मिल रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 27, 2024 10:46 अपराह्न

वडा पाव गर्ल
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: दिल्ली की बड़ा पाव गर्ल के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित लगातार खबरों में बनी रहती हैं. पिछले कुछ समय से वह अपने वडा पाव को लेकर खबरों में हैं. जिस तरह से उनके वडा पाव को लेकर विवाद हुआ. भारी लड़ाई देखने को मिली उन्हें अपनी कार्ट लगाना तक बंद करना पड़ा.

लड़ाई झगड़ों के बीच उन्होंने अब अपनी नई दुकान खोल ली है .वडा पाव गर्ल चंद्रिका कुछ ना कुछ ऐसा कर रही है. जिसकी वजह से इंटरनेट यूजर उनकी वीडियो पर काफी प्यार लुटा रहे हैं और जमकर तारीफ कर रहे हैं.

ऐसे में चंद्रिका भी खबरों में बने रहने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती हैं.चंद्रिका के इंटरव्यू आप अलग-अलग न्यूज़ चैनल में देख सकते हैं. जिसमें वह विवादों को लेकर वह काफी खुलकर बोल रही हैं.

वडा पाव गर्ल का वेस्टर्न लुक में डांस छा गया

इस बीच उनका एक नया वीडियो वायरल हुआ है. इस नए वीडियो में वह अपने पति के संग बेहद खूबसूरत डांस कर रही है. उन्होंने गोल्डन कलर का गाउन पहना हुआ है. वेस्टर्न लुक में वह बेहद खूबसूरत लग रही है. वह अपने पति के संग “क्या खूब लगती हो बड़ी सुंदर दिखती हो” पुराने गाने पर डांस कर रही हैं. खबरों की माने तो यह वीडियो उस वक्त रिकॉर्ड किया गया जब उन्होंने ग्रैंड ओपनिंग अपनR दुकान की थी .

इस दौरान वह वेस्टर्न लुक में नजर आयी. हमेशा की तरह वह बेहद खूबसूरत लग रही थी और अपने पति के साथ डांस कर रही थी. उनके आसपास काफी भीड़ को देखा जा सकता है. चंद्रिका काफी खुश लग रही है.

Vada Pav Girl Viral Video लोगों को आ रहा पसंद

खुशी में झूलते हुए काफी अच्छे ठुमके लगा रही है. उनके पति और वह दोनों इस पल को काफी एंजॉय कर रहे हैं. इसके साथ-साथ वीडियो के आसपास जो लोग मौजूद हैं वह ढोल नगाड़े बजा रहे हैं. जिनकी धुन पर चंद्रिका और उनके पति जमकर नाच रहे हैं. इस वीडियो को nikhattuladkafood नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. जिस पर अब तक 3000 से ज्यादा लाइक आ चुके हैं .यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. चंद्रिका को अभी तक लोगों ने बड़ा पाव बनाते हुए ही देखा होगा, लेकिन उनका वेस्टर्न लुक और डांस वाकई में काफी लाजवाब है. यही वजह है कि उनकी तारीफ से भरे हुए कई सारे कमेंट इंस्टाग्राम पर देखने को मिल रहे हैं. जिसकी वजह से वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अप्रैल 30, 2026

AMU Viral Video

अप्रैल 30, 2026

The Great Indian Kapil Show

अप्रैल 30, 2026

Renault Triber 2026

अप्रैल 30, 2026

Viral Video

अप्रैल 30, 2026

Viral Video

अप्रैल 30, 2026