---Advertisement---

Viral Video: ‘वड़ा पाव गर्ल’ की हो रही दिन दूनी रात चौगुनी आमदनी! अब दिल्ली में इस लोकेशन पर करेंगी दुकान का उद्घाटन

Viral Video: वड़ा पाव गर्ल जब से सुर्खियों में आई है लगातार किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती है। ऐसे में उन्होंने एक और दुकान के खोलने की जानकारी दी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 12, 2024 4:48 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: दिल्ली की वड़ा पाव गर्ल अब सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी है और निश्चित तौर पर उनका स्टारडम देखने लायक है। चंद्रिका गेरा दीक्षित बड़ा पाव बेचकर बीते दिन एक लग्जरी कार को अपने कलेक्शन में शामिल करने को लेकर चर्चा में आई थी। वहीं अब एक बार फिर वह नई दुकान का उद्घाटन करती हुई नजर आई जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है। न सिर्फ इसकी जानकारी बल्कि उन्होंने एक वीडियो के जरिए फैंस को तोहफा दिया है। आइए देखते हैं आखिर क्या है इसमें खास जो है खूब चर्चा में। क्यों लाइमलाइट में आ गई है वडा पाव गर्ल।

देसी अंदाज में पूजा करती दिखीं वड़ा पाव गर्ल

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वड़ा पाव गर्ल अपने नए दुकान का पूजा कर रही है। मदर्स डे के अवसर पर वह दुकान की पूजा करती हुई नजर आई। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पंडित के आगे चंद्रिका बैठी हुई नजर आ रही है और इस दौरान वह ग्रीन प्रिंटेड सिल्क साड़ी में दिखाई दे रही है। वहीं वीडियो में वह अपने पति के साथ पूजा करती हुई दिख रही है। इस खास मौके पर उनका यह देसी अंदाज खूब चर्चा में है।

अब इस लोकेशन पर वड़ा पाव गर्ल की एक और दुकान

वीडियो में आप देखेंगे कि वडा पाव गर्ल पूजा करने के बाद खुद दुकान की साफ सफाई भी करती है। वह इस दौरान काफी खुश नजर आ रही हैं। लोग इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और उन्हें शुभकामनाएं देते हुए नजर आए हैं। इस वीडियो को 14 हजार लाइक मिल चुके हैं। इससे पहले भी वड़ा पाव गर्ल लगातार चर्चा में है। पहले वह दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में फूड स्टॉल चलाती थी वहीं अब उनकी नई दुकान रानी बाग में है।

चर्चा में बनी रहती हैं वड़ा पाव गर्ल

बीते कुछ समय से वडा पाव गर्ल खूब सुर्खियों में है और कहा जा रहा है कि वह बिग बॉस ओटीटी में दिखाई दे सकती हैं। इसके अलावा उनका वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहता है जिसमें वह लड़ाई करती हुई नजर आती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें।आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Lucknow Viral Video

मई 30, 2026

Viral Video

मई 30, 2026

Jhansi Viral Video

मई 30, 2026

Rafael Jodar Viral Video

मई 30, 2026