---Advertisement---

Viral Video: ये कैसी सुरक्षा? चलती स्कूल वैन से गिरी दो छात्राएं, वीडियो देख हर मां-बाप का कांप रहा कलेजा

Viral Video: स्कूली वैन की बड़ी लापरवाही का एक वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से फैल रहा है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जून 22, 2024 1:08 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: जब कोई भी मां-बाप अपने बच्चे को स्कूल भेजता है तो उनकी सुरक्षा के लिए स्कूली बस या फिर वैन का इंतजाम भी करता है। हर माता-पिता चाहते हैं कि, उनके बच्चे सुरक्षित स्कूल जाएं। इसके लिए वो मोटी फीस भी भरते हैं लेकिन फिर भी स्कूल और ड्राइवर की तरफ से बड़ी लापरवाही सामने आती रहती है। बच्चों की जान को जोखिम में डालते हुए इंटरनेट पर कई सारे वीडियो आपको देखने को मिल जाएंगे। जिनमें स्कूली बस या फिर वैन में बच्चों को लापरवाही के साथ बैठाया गया हो। इसको लेकर कई बार सवाल भी उठते हैं। एक बार फिर से एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में दो छात्राएं बहुत ही बुरी तरह से स्कूली वैन से गिर जाती हैं। हैरानी की बात ये है कि वैन चला रहे ड्राइवर को ये पता तक नहीं चलता है।

चलती वैन से गिरी स्कूली छात्राएं

इस Viral Video को इंटरनेट पर Priya singh नाम की यूजर ने एक्स पर शेयर किया है। जिसके कैप्शन में लिखा गया है कि, “भयावह वीडियो है. देखिए कैसे चलती स्कूल वैन से गिरी दो छात्राएं. वॉयरल वीडियो गुजरात के वडोदरा का है.” इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, चलती हुई वैन से किस तरह ये दो छात्राएं गिर जाती हैं। इस दौरान उनके काफी चोट भी लग जाती है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, किस तरह से वैन ड्राइवर बड़ी ही लापरवाही देखने को मिल रही है। रोड पर गिरी स्कूली छात्राओं को स्थानीय लोग उठाते हैं।

Viral Video देख लोगों का फूटा गुस्सा

इस घटना के वीडियो को देखने के बाद यूजर्स काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं । वीडियो देखने के बाद लोग बोल रहे हैं कि, स्कूल और वैन ड्राइवर पर एक्शन होना चाहिए। इसके साथ कुछ लोग इसे बड़ी लापरवाही बता रहे हैं। अब इसका वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है। इस वीडियो को एक्स पर 22 जून यानी की आज ही शेयर किया गया है। जिस पर अब तक 10 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। ये वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026