---Advertisement---

Viral Video: मजाक करते-करते शेर ने कर दिया युवक पर दमदार अटैक, छूटे दोस्तों के पसीने, देखिए क्या हुआ अंत

Viral Video: सोशल मीडिया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक व्हाइट शेर के चंगुल में फंसा शख्स अपनी जान बचाने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 5, 2024 5:11 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: कहते हैं जंगल का राजा शेर जब अपने रौद्र रूप में आ जाए तो वह किसी की भी नहीं सुनता। वह अपने शिकार करने के लिए जाना जाता है तभी उसका जंगल में राज चलता है। लेकिन अगर किसी इंसान पर शेर का अटैक हो जाए तो अंत क्या होगा यह सोचकर ही रूह कांप उठती है। ऐसे में मजाक मजाक में शेर ने कुछ ऐसा कर दिया जिसका वीडियो देखने के बाद आपकी अटक जाएगी और आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि आखिर अंत में होगा क्या। वीडियो में आप देख सकते हैं कि यह व्हाइट शेर एक शख्स के साथ क्या कर रहा है।

कुछ इस तरह बचाई गई शख्स की जान

वीडियो की शुरुआत होती है एक ऐसे शख्स के साथ जो जमीन पर लेटा हुआ नजर आ रहा है और उसका पैर शेर के मुंह में है। वह अपनी जान बचाने की कोशिश कर रहा है लेकिन शहर के कब्जे से वह छूट नहीं पा रहा है। तभी उसकी मदद करने के लिए उसका एक दोस्त आता तो है लेकिन वह भी कड़ी मशक्कत करने के बाद अपने दोस्त को शेर के चंगुल से छुड़ा सका। लेकिन इस दौरान उसकी हालत खराब नजर आई। वीडियो को देखने के बाद यह साफ जाहिर है कि वह शख्स कितना घबरा गया है।

वहां खड़े लोग देखते रह गए नजारा

यकीनन अगर ऐसा किसी के साथ भी हो तो उसकी नानी याद आ जाए। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे उसका एक दोस्त उसे बचाने की कोशिश में जुटा हुआ है तो बाकी दोस्त वहां खड़े होकर इस नजारे को देख रहे हैं। आगे वीडियो को देख आप खुश हो जाएंगे क्योंकि शेर के चंगुल से युवक को आजादी मिल जाती है और उसकी जान बच जाती है। asadjameelaofficial इंस्टाग्राम चैनल से जारी इस वीडियो को 635 हजार लाइक्स मिल चुके हैं और लोग इस पर ताबड़तोड़ कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा दुनिया सिर्फ तमाशा देख सकती है और यह वीडियो इस बात का सबूत है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Weight Loss

मार्च 11, 2026

Mumbai Viral Video

मार्च 11, 2026

Ek Din Trailer

मार्च 11, 2026

Viral Video

मार्च 11, 2026

Anurag Dobhal

मार्च 11, 2026

Divya Agarwal

मार्च 11, 2026