---Advertisement---

Viral Video : यूट्यूबर Rajat Dalal ने मासूम लड़के संग की दरिंदगी! नए वीडियो को देख यूजर बोला ’जंगली भेड़िए को…’

Viral Video : यूटयूबर रजत दलाल का एक नया पिटाई वाला वीडियो फिर से वायरल होने लगा है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अगस्त 31, 2024 12:05 अपराह्न

Rajat Dalal
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video : यूट्यूबर रजत दलाल का बाइक सवार को टक्कर मारकर ये कहते हुए ‘गिर गया कोई बात नहीं, रोज का काम है मेरा।’ का वीडियो अभी सुर्खियों में बना ही हुआ था कि, यूट्यूबर का नया वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैलने लगा। इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि, नाबालिग लड़के को बेरहमी से मारता हुआ कोई और नहीं बल्कि रजत दलाल ही है। Rajat Dalal Viral Video को देख यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा और वह कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। यही कारण है कि, रजत दलाल का नाम एक्स अकाउंट पर नंबर-1 पर ट्रेंड कर रहा है।

Rajat Dalal के नए Viral Video से मची खलबली

इस नए विवाद के वीडियो को MR.𝕏 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा गया है कि,” यूट्यूबर रजत दलाल का एक और वीडियो सामने आया जिसमे वजह एक नाबालिक लड़के को बुरी तरह पीटते नजर आ रहा हे क्यों पुलिस इस हैवान के खिलाफ कोई कार्यवाही नही करती ???।” ये वीडियो काफी डरा देने वाला है। इसमें देखा जा सकता है कि, एक लंबा-चौड़ा आदमी एक छोटे से लड़के को थप्पड़ों और लातों से मार रहा है।

इस दौरान ये लड़का बुरी तरह से चिल्ला रहा है और माफी मांग रहा है। लेकिन दरिंदा शख्स इस लड़के को पीटता जा रहा है, क्योंकि ये वीडियो ब्लर है इसलिए, ये कहना मुश्किल है कि, लड़के को पीट रहा आदमी रजत दलाल है या फिर कोई अन्य आदमी है। वीडियो में यूट्यूबर रजत दलाल के होने का दावा किया जा रहा है। इसलिए ये खबर भी इस नाम ट्रेंड कर रही है। हम इस आरोपी की पहचान की पुष्टी नहीं करते हैं।

Rajat Dalal Viral Video को देख यूजर्स का फूटा गुस्सा

इस Rajat Dalal Viral Video को देख लोगों का खून खौल गया है। वह प्रतिक्रियाएं देते हुए हुए काफी ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिख रहे हैं कि,”अगर यह सत्य है तो ये यूट्यूबर हो या कोई भी इसे सजा मिलनी चाहिए।” ….”अरे यार यह तो हैवान निकाला ! इस जंगली भेड़िया को पिंजरा में डालो कोई।” “ये आदमी सब को मार रहा हेसोशल मीडिया पर धमकी देता है फिर भी लोग इसे फॉलो क्यो करते है समझ नहीं आता मुझे..” इस तरह यूजर्स की तरफ से काफी गुस्से भरे कमेंट आ रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026