---Advertisement---

Ind vs BAN ICC ODI World Cup 2023 : अरे वाह! कोहली ने इतने साल बाद थामी गेंद और बॉलिंग में ऐसे दिखाया जौहर, देखें वायरल वीडियो

IND vs BAN ICC ODI World Cup 2023 : वर्ल्ड कप 2023 का 17 वां मुक़ाबला आज पुणे में भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। इस मैच में भारतीय टीम के किंग कोहली 6 साल बाद वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट फॉर्मेट में गेंदबाज़ी ...

Read more

Avatar of Sanjeev123

By: Sanjeev123

Published: अक्टूबर 19, 2023 10:51 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

IND vs BAN ICC ODI World Cup 2023 : वर्ल्ड कप 2023 का 17 वां मुक़ाबला आज पुणे में भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। इस मैच में भारतीय टीम के किंग कोहली 6 साल बाद वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट फॉर्मेट में गेंदबाज़ी करते नज़र आए। बांगलदेश के खिलाफ 9 वें ओवर में कुछ ऐसा हुआ जिससे कप्तान रोहित शर्मा को विराट कोहली को गेंद सौंपनी पड़ी।

दरसअल 9 वें ओवर में भारत के ऑल राउंडर हार्दिक पंड्या गेंदबाज़ी करने आए। लकिन 9 वें ओवर की तीसरी गेंद डालते ही हार्दिक के पैर में चोट लग गई, जिसकी वजह से उन्हें ग्राउंड से बाहर जाना पड़ा। ऐसे में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने बोल्ड फैसला लेते हुए विराट कोहली को गेंद सौंपी। फिर विराट ने 9 वें ओवर की बाकी बची हुई तीन गेंदें फेंकी। विराट ने भी अपने कप्तान का भरोसा बनाए रखा और तीन गेंदों पर दो रन ही दिए।

विराट को इतने लम्बे समय के बाद गेंदबाज़ी करते देख फैंस भी हैरान हैं। विराट 6 साल बाद वनडे इंटरनेशनल में गेंदबाज़ी करते नज़र आए हैं। विराट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। विराट ने इससे पहले 15 अगस्त 2017 को श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में वनडे मैच में गेंदबाज़ी की थी।

हार्दिक को लगी चोट

9वें ओवर में गेंदबाज़ी करने आए हार्दिक पंड्या को मैदान से बाहर जाना पड़ा। हार्दिक अपना यह पहला ओवर ही डाल रहे थे। दरसअल ओवर की तीसरी गेंद पर हार्दिक को टखने पर चोट लग गई। हार्दिक जब बांग्लादेश के बल्लेबाज़ लिटन दस का स्ट्राइक ड्राइव रोकने की कोशिश कर रहे थे तभी उन्हें पैर में दिक्कत महसूस हुए। जिसके कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। ऐसे में बची हुई तीन गेंदें भारत के तूफानी बल्लेबाज़ विराट कोहली ने डाली।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026

Leave a Comment