---Advertisement---

Bigg Boss 18 हारने के बाद भी जीत गए Vivian Dsena! Munawar Faruqui ने कलर्स के लाडले की हार को ऐसे किया जस्टिफाई

Vivian Dsena: Bigg Boss 18 हारने के बाद भी जीत गए Vivian Dsena ने एक खास पार्टी दी। जिसमें Munawar Faruqui ने कुछ ऐसा बोल दिया, जिसे सुनकर फैंस विवियन को रियल विनर बताने लगे।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 22, 2025 12:24 अपराह्न

Vivian Dsena
Follow Us
---Advertisement---

Vivian Dsena: कलर्स के लाडले विवियन डीसेना की हार और Karan Veer Mehra की Bigg Boss 18 जीत ने फैंस को चौंकाया हुआ है। लोगों को बिग बॉस 18 फिनाले के अंत तक लग रहा था कि, विवियन डीसेना ही जीतेंगे लेकिन अंत ने सभी को हैरत में डाल दिया। बेहरहाल सभी कंटेस्टेंट बाहर आ चुके हैं और खुलकर पार्टी कर रहे हैं। इसी कड़ी में Vivian Dsena ने हार के बाद भी सक्सेस पार्टी दी। मंगलवार की रात को एक्टर की पार्टी में कई बड़े सितारे पहुंचे। यहां पर Bigg Boss 17 Winner Munawar Faruqui भी दिखे। इस दौरौन मुनव्वर ने कुछ ऐसा बोल दिया, जिसे सुनकर फैंस दंग रह गए। दरअसल, मुनव्वर फारूकी ने विवियन डीसेना की हार को जीत बताने की कोशिश की।

Vivian Dsena के लिए ये क्या बोल गए Munawar Faruqui?

आपको बता दें, फेमस टीवी एक्टर Vivian Dsena ने बिग बॉस 18 हार के बाद Success Party दी है।

Watch Post

इसमें लगभग सभी कंटेस्टेंट पहुंचे और पार्टी को एंजोए किया। इस दौरान Munawar Faruqui ने विवियन डीसेना को बधाई देते हुए कहा कि, बहुत-बहुत मुबारक विवियन भाई..बहुत अच्छा लगा जो सोचकर गए थे वो नहीं किया। उन्होंने विवियन डीसेना के बिग बॉस 18 में लिमिट क्रोस ना करने की बधाई दी है। इस दौरान दोनों स्टार एक-दूसरे के साथ पोज देते हुए नजर आए।आपको बता दें, विवियन डीसेना की इस सक्सेस पार्टी से बिग बॉस 18 के विनर करन वीर मेहरा, रजत दलाल, चुम और शिल्पा शिरोडकर ने दूरी ही बनाकर रखी।

विविन डीसेना को रियल विनर बता रहे फैंस

इस वीडियो को viralbhayani ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया है। इस वीडियो पर कुछ ही घंटों में 61000 से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। एक यूजर लिखता है कि, ‘दिल तो जीता ही है भाई ने’। दूसरा लिखता है कि, विवियन डीसेना रियल विनर। वहीं, कई सारे यूजर्स का मानना है कि, बिग बॉस 18 के असली विनर विवियन डीसेना थे।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now