---Advertisement---

Weight Loss: 50 किलो वजन कम कर चुकी न्यूट्रीशनिस्ट से जानें 10 दिन में 10 किलो कैसे करें छूमंतर, न्यू ईयर से पहले हो जाएं फिट

Weight Loss: न्यू ईयर से पहले आप अपना वेट लॉस कर बन सकते हैं फिट, सिर्फ 10 दिन में 10 किलो तक वजन को कम किया जा सकता है और यह हम नहीं बल्कि खुद 50 किलो वजन कम करने वाली एक्सपर्ट डॉक्टर शिखा सिंह बताती हैं।आइए जानते हैं कैसे हो सकता है यह जादू।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 3, 2025 4:40 अपराह्न | Updated: दिसम्बर 4, 2025 5:59 अपराह्न

Weight Loss
Follow Us
---Advertisement---

Weight Loss: 10 दिन में 10 किलो तक वजन कम किया जा सकता है।यह सुनकर क्या आप भी हैरान रह गए। अगर हां तो डॉक्टर शिखा सिंह ने एक वीडियो को शेयर करते हुए बताया कि कैसे यह आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। अगर आप एक्सपर्ट द्वारा सुझाए गए डाइट को फॉलो करते हैं। डॉ शिखा सिंह ने खुद बताया कि अगर आप इस डाइट को ट्राई करते हैं तो 10 दिन में 10 किलो तक वजन को कम किया जा सकता है। अगर आप भी कुछ ऐसा ही ढूंढ रहे थे जो एक्सपर्ट द्वारा अप्रूव हो और इसके लिए आपको पैसे भी खर्च न करने पड़े तो यह सिर्फ आपके लिए है।

50 किलो Weight Loss करने वाली एक्सपर्ट से जानें 10 किलो वजन कम करने का राज

खुद डॉक्टर शिखा सिंह ने कई वीडियो में बताया कि कैसे उन्होंने 110 किलो से 60 किलो तक का सफर तय किया और 50 किलो वेट लॉस करने में कामयाब रही। वह कहती है कि आज मैं आपके साथ बताती हैं कि आप 10 से 15 किलो वेट लॉस कर सकते हैं वह भी 15 दिनों के अंदर। एक्सपर्ट कहती है कि यह कहने की बात नहीं है क्योंकि उन्होंने खुद इसे ट्राई किया। एक्सपीरियंस के साथ उन्होंने इसे शेयर किया और 15 दिन में 11 किलो वेट लॉस का सीक्रेट बताया।

वजन को कम करने के लिए ऐसे ट्राई कर सकते हैं डाइट

वेट लॉस के लिए डाइट की बात करें तो डॉक्टर शिखा सिंह बताती हैं कि 6:30 से 7 के बीच आपको जीरा वॉटर पीना है। वहीं ब्रेकफास्ट के लिए समय 8 बजे से 8:30 के बीच बताया है जिसमें आप रोटी और कोई भी मौसमी सब्जी खा सकते हैं। मिड मॉर्निंग स्नेक के तौर पर आप 10 से 10:30 कोई भी सीजनल फ्रूट्स खा सकते हैं। लंच में आपको घिया का सेवन करना है जिसमें मसाले और तेल की मात्रा कम होनी चाहिए। 1 से 2 बजे के बीच आपको लंच कर लेना है। वहीं 4 से 4:30 के आसपास आपको ग्रीन टी और रोस्टेड मखाना या चना का सेवन करना है। डिनर 6:30 से 7 बजे सिर्फ पंपकिन सूप आपको लेना है। रात में सोने से पहले 9:30 से 10 बजे के आसपास आपको दालचीनी वाली चाय लेनी है।

अगर आप भी वेट लॉस करने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं तो आप निश्चित तौर पर इसे ट्राई कर सकते हैं। जाहिर तौर पर अगर आप इसे अभी करते हैं तो न्यू ईयर आने से पहले आप फिट हो जाएंगे।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मार्च 7, 2026

Rajshri Deshpande

मार्च 7, 2026

Dhurandhar 2 Trailer

मार्च 7, 2026

Kidney Health

मार्च 7, 2026

Anupam Kher

मार्च 7, 2026

Badshah

मार्च 6, 2026