---Advertisement---

WPL 2023 Final: ‘मुंबई पलटन’ को सपोर्ट करने पहुंचे Sachin Tendulkar और Rohit Sharma, देखें Video

आईपीएल में पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई के कुछ खिलाड़ी भी मुंबई महिला टीम को सपोर्ट करते दिखे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: मार्च 26, 2023 8:52 अपराह्न

WPL 2023 Final
Follow Us
---Advertisement---

WPL 2023 Final: विमेंस प्रीमियर लीग में रविवार को फाइनल मुकाबला (WPL 2023 Final) दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस (DC vs MI WPL 2023) के बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मुकाबले में दिल्ली की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। वहीं, आईपीएल में पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई के कुछ खिलाड़ी भी मुंबई महिला टीम को सपोर्ट करते दिखे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

रोहित शर्मा और सचिन तेंदुलकर रहे मौजूद

फाइनल मुकाबले में मुंबई टीम को सपोर्ट करने मुंबई इंडियंस टीम के पूर्व खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर भी मौजूद हैं। वहीं, आईपीएल में अपनी कप्तानी में मुंबई 5 बार चैंपियन बनाने वाले कप्तान रोहित शर्मा भी इस दौरान मौजूद हैं। वहीं, मुंबई टीम के कुछ खिलाड़ी जिसमें ईशान किशन और ऋतिक शौकीन भी फाइनल मैच देखने पहुंचे हैं।

Also Read: WPL 2023 Final: फाइनल में Shafali Verma का धमाका, जड़ा ऐसा छक्का की मुंबई रह गई हक्का-बक्का, देखें Video

यहां देखें Video:

दिल्ली के गिरे 7 विकेट

पहले बल्लेबाजी कर रही दिल्ली टीम ने अबतक 15 ओवर में 79 रन बना ली है और टीम को इस दौरान 7 झटके भी लग गए हैं। फाइनल मुकाबले में अबतक तीन विकेट मुंबई की तेज गेंदबाज इस्सी वोंग ने चटकाई है। वहीं, मेली केर ने 2 और हेले मैथ्यूज ने 1 विकेट अपने नाम की हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, मारिजैन कप्प, मिन्नू मणि, राधा यादव, शिखा पांडे, एलिस कैपसे, जेस जोनासेन, अरुंधति रेड्डी, तान्या भाटिया।

मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (c), मेली केर, पूजा वस्त्राकर, इस्सी वोंग, अमनजोत कौर, हुमैरा काजी, जिंतिमनी कलिता, सायका इशाक, यास्तिका भाटिया (wk), हेले मैथ्यूज, नेट साइवर-ब्रंट।

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rakhi Sawant

फ़रवरी 12, 2026