---Advertisement---

‘मैं गांधी को राष्ट्रपिता नहीं..,’ Yati Narsinghanand ने फिर उगला जहर, लोनी प्रकरण को लेकर कह दी बड़ी बात; देखें Viral Video

Yati Narsinghanand Viral Video: डासना पीठ के पीठाधीश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर एक बार फिर भड़काऊ बयान दिया है। लोनी प्रकरण का जिक्र करते हुए यति नरसिंहानंद ने सीएम योगी को भी चेताया है और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा किए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 22, 2025 2:19 अपराह्न

Yati Narsinghanand Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Yati Narsinghanand Viral Video: तड़कते-भड़कते अंदाज में अपने भाषण के लिए छाप छोड़ चुके यति नरसिंहानंद का एक और विवादित भाषण सामने आया है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर आपत्तिजनक बातें करते हुए यति नरसिंहानंद ने एक बार फिर जहर उगला है। सचिन गुप्ता नामक एक्स हैंडल यूजर ने यति नरसिंहानंद वायरल वीडियो को जारी करते हुए भाषण के कुछ अंश साझा किए हैं। डासना पीठ के पीठाधीश्वर का कहना है कि मैं महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता नहीं मानता। Yati Narsinghanand Viral Video में डासना पीठ के पीठाधीश्वर लोनी प्रकरण को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ को भी लगभग चेताते नजर आ रहे हैं। आइए हम आपको उनके द्वारा दिए गए बयान से जुड़ा अंश बताते हैं।

Yati Narsinghanand Viral Video लोनी प्रकरण को लेकर मुखर हुए डासना पीठ के पीठाधीश्वर

सचिन गुप्ता नामक एक्स हैंडल यूजर की ओर से जारी किए गए वायरल वीडियो में यति नरसिंहानंद को अपना पक्ष रखते सुना जा सकता है।

Watch Video

डासना पीठाधीश्वर ने ये वीडियो 21 मार्च को रात 11 बजे जारी किया, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बन रही हैं। कहा जा रहा है कि ये वीडियो प्राथमिकी दर्ज होने के बाद शूट किया गया है। यति नरसिंहानंद वायरल वीडियो में डासना पीठ के पीठाधीश्वर कहते हैं कि योगी आदित्यनाथ एक भगवा वेशधारी संत भी हैं। नंदकिशोर गुर्जर को हिंदुओं का शेर बताते हुए नरसिंहानंद ने योगी आदित्यनाथ को आड़े हाथ लिया है। उनका कहना है कि लोनी में पुलिस ने कलश यात्रा के दौरान जो किया है, वह सनातन का अपमान है।

Yati Narsinghanand Viral Video में डासना प्रमुख कहते हैं कि “रामायण जैसे पवित्र ग्रंथ का अपमान करने वालों के मुंह पर तमाचा लगाने का मन कर रहा है।” यति नरसिंहानंद द्वारा कही गई एक-एक बातें अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई हैं और इसको लेकर सुर्खियां बन रही हैं।

महात्मा गांधी को लेकर ये क्या बोल गए डासना प्रमुख यति नरसिंहानंद?

डासना प्रमुख ने बोलते-बोलते महात्मा गांधी को भी निशाने पर लिया। वायरल वीडियो में उन्होंने कहा कि “मैं गांधी को राष्ट्रपिता नहीं मानता। गांधी-नेहरू की वजह से देश के 100 करोड़ हिंदुओं के पास अपना देश कहने के लिए एक इंच भी जमीन नहीं है। इसके अलावा भी यति नरसिंहानंद ने राष्ट्रपिता को लेकर कई आपत्तिजनक बातें कही हैं।” बता दें कि Yati Narsinghanand इससे पहले भी कई मौको पर विवादित बयान दे चुके हैं। पैगंबर मोहम्मद को लेकर दिए विवादित बयान के कारण तो उनकी मुश्किलें काफी हद तक बढ़ गई थीं। अब फिर एक बार Yati Narsinghanand Viral Video का संज्ञान पुलिस ने ले लिया है और उन पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने, सार्वजनिक शांति भंग करने का प्रयास समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026