---Advertisement---

कहीं फूटे नारियल तो कहीं हुई मौत, Pushpa 2 The Rule और Allu Arjun के क्रेज के देखें 5 वीडियो

Pushpa 2 The Rule: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा 2 ग्लोबली रिलीज हो गई है। इस फिल्म के रिलीज होते ही फैंस के क्रेज से भरे वीडियो वायरल हो रहे हैं। आज हम आपके लिए ऐसे ही 5 वीडियो लेकर आ हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 5, 2024 12:01 अपराह्न

Pushpa 2 The Rule
Follow Us
---Advertisement---

Pushpa 2 The Rule: लंबे इंतजार के बाद आज आज दुनियाभर के सिनेमा घरों में साउथ सुपर स्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म पुष्पा 2 द रुल (Pushpa 2 The Rule ) को रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म को लेकर फैंस में इतना ज्यादा क्रेज बढ़ा हुआ है कि, लोग अपनी जान की परवाह किए भीड़ में जुट रहे हैं। इस दौरान कुछ लोग हादसे का शिकार भी हो गए हैं। खबरों की मानें तो एक महिला की मौत हो गई है तो वहीं, एक लड़का बेहोश हो गया। कुछ फैंस ने अल्लू अर्जुन की फिल्म की खुशी में नारियल फोड़े हैं। आज हम आपके लिए पुष्पा 2 फिल्म के क्रेजी फैंस के ऐसे ही 5 वीडियो लेकर आए हैं। जो कि, काफी चर्चा में हैं।

Pushpa 2 The Rule की खुशी में फैंस ने फोड़े बम

सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन के क्रेज से भरा फैंस का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ फैंस ने बम फोड़ रहे हैं और मस्ती में झूम रहे हैं।

ये वीडियो आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा के शैलजा थिएटर के बाहर की है। यहां पर फैंस ने जमकर बम फोड़े और खूब जश्न मनाया। इसका वीडियो NBT Hindi News ने एक्स पर शेयर किया है।

Pushpa 2 The Rule की जश्न में फैंस ने नारियल तोड़े

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म के जश्न का एक ऐसा ही वीडियो काफी देखा जा रहा है। जिसमें कुछ फैंस नारियल तोड़ रहे हैं और खुशी से झूम रहे हैं।

इसका वीडियो आज तक ने अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है। वीडियो में कुछ फैंस पुष्पा 2 के पोस्टर के सामने दीए भी जलाते हुए दिख रहे हैं। ये वीडियो बेंगलुरु के संध्या थिएटर की बताई जा रही है।

पुष्पा 2 के रिलीज के बीच महिला फैंन की मौत

पुष्पा 2 के जश्न के बीच एक दुखी खबर भी सामने आयी है। भीड़ में भगदड़ के दौरान एक महिला के मारे जाने की खबर है।

महिला की मौत हैदराबाद के संघ्या थिएटर के बाहर होने की खबर है। महिला की उम्र 39 साल बताई जा रही है। इस घटना का वीडियो Howdy @ Murali Reddy ! ( Jagan కుటుంబం) नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है।

Pushpa 2 प्रीमियर में बच्चे की हालत बिगड़ी

पुष्पा 2 से जुड़ा एक ऐसा ही दुखी कर देने वाला वीडियो भी सामने आया है। Pushpa2 प्रीमियर के दौरान हैरदराबाद में भीड़ काफी बढ़ गई थी।

इसमें एक बच्चा बेहोश हो गया। इसक वीडियो को Post Avishek Goyal नाम के एक्स अकाउंट से अपलोड किया गया है।

Allu Arjun को देखने के लिए भीड़ हुई बेकाबू

Pushpa2 प्रीमियर से जुड़ा एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें अल्लू अर्जुन नजर आ रहे हैं। उन्हे देखकर वहां पर भीड़ बेकाबू होती हुई दिख रही है।

https://twitter.com/RaviPrabhas333/status/1864461321925743071

ये वीडियो रात का है और हर तरफ भीड़ ही भीड़े देखी जा रही है। साउथ सुपर स्टार के प्रति ये उनके फैंस का प्यार है। इस फैंस से भरे क्रेज के वीडियो को Ravi @ Prabhas Army नाम के एक्स अकाउंट से अपलोड किया गया है।

Allu Arjun और Rashmika Mandanna की फिल्म Google पर हो रही ट्रेंड

पुष्पा 2 से जुड़े फैंस के कई तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इतना ही नहीं फिल्म को लेकर लोग गूगल पर पुष्पा 2 मूवी रिव्यू (Pushpa 2 Movie Review) और फिल्म की पहले दिन की कमाई (Pushpa 2 The Rule First Day Collection खूब सर्च कर रहे हैं। गूगल पर ये फिल्म ट्रेंड पर बनी हुई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Health Tips

जून 28, 2026

Prediabetes

जून 27, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 27, 2026

Viral Video

जून 27, 2026