---Advertisement---

यूक्रेन के राष्ट्रपति का दावा 2023 में बंद हो जाएगा युद्ध, Joe Biden से मुलाकात के बाद किया ये बड़ा खुलासा

Joe Biden: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सोमवार को यूक्रेन की यात्रा की। रूस और यूक्रेन के बीच छिड़े युद्ध के बाद यह उनकी पहली यात्रा है। उनकी यह यात्रा कई मायनों में खास मानी जा रही है। इस यात्रा से पहले उन्हें पोलैंड जाना था लेकिन अचानक से कीव पहुंचकर सबको उन्होंने चौका दिया। ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: फ़रवरी 21, 2023 11:54 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Joe Biden: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सोमवार को यूक्रेन की यात्रा की। रूस और यूक्रेन के बीच छिड़े युद्ध के बाद यह उनकी पहली यात्रा है। उनकी यह यात्रा कई मायनों में खास मानी जा रही है। इस यात्रा से पहले उन्हें पोलैंड जाना था लेकिन अचानक से कीव पहुंचकर सबको उन्होंने चौका दिया। अचानक से इस तरह से कीव जाना विदेश मामलों के जानकारों को हैरान कर रहा है।

युद्ध के बीच पहुंचकर जो बाइडेन का संदेश

रूस और यूक्रेन युद्ध को धीरे -धीरे 1 साल होने वाला है। ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन यूक्रेन पहुंचे और वहां के सैनिकों को 50 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त सैन्य सहायता देने की घोषणा की। बताया जा रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति के इस दौरे से रूस के राष्‍ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का गुस्सा सातवें आसमान पर है।माना जा रहा है पुतिन का यह गुस्सा आने वाले समय में यूक्रेन पर रूसी सेना के बढ़ते हमलों के रूप में दिखाई पड़ेगा।

अमेरिका और यूक्रेन की दोस्ती है गहरी

यूक्रेन लगातार रूस के हमले का जवाब दे रहा है। इस युद्ध में यूक्रेन के इतने दिनों तक जवाब देने की वजह है अमेरिका। यह बात दुनिया में किसी से छिपी नहीं है कि अमेरिका शुरुआत से ही यूक्रेन की मदद कर रहा है। ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति का यूक्रेन दौरा अब और अहम हो गया है। बताया जाता है कि अमेरिका और यूक्रेन की दोस्ती बहुत गहरी है।

ये भी पढ़ें: Pakistan-China: तालिबान से डर गया ड्रैगन! अचानक बंद किया पाक स्थित काउंसलर ऑफिस, सिटीजन्स के लिए जारी की एडवाइजरी

यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने बताया यात्रा का महत्व

यूक्रेन की राष्ट्रपति ने जो बाइडेन की इस यात्रा के महत्व को बताया है। इसके लिए उन्होंने वीडियो भी जारी किया है। दोनों ही देशों के बीच इस चीज को लेकर समझौता हुआ है कि साल 2023 के अंत तक रूस को हरा देना है। जेलस्की ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि ” अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से हमने युद्ध को लेकर गंभीरता से बात की है। अमेरिका की तरफ से रूस को हराने के लिए सभी तरह के सहयोग का आश्वासन दिया गया है।”

ये भी पढ़ें: लेखिका तस्लीमा नसरीन का इस्लामिक कट्टरपंथियों पर तंज, बोली- ‘ अल्लाह की दी सजा है! Turkey Earthquake’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ayatollah Ali Khamenei

फ़रवरी 28, 2026

Israel Iran War

फ़रवरी 28, 2026

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Israel-Iran War

फ़रवरी 28, 2026

Iran US Tension

फ़रवरी 28, 2026