---Advertisement---

Israel Declares War: गाजा से ताबड़तोड़ रॉकेट हमलों के बाद इजराइल ने कहा-‘हम युद्ध के लिए तैयार’, सीमाई इलाकों में हमास आतंकियों के घुसने की खबर

Israel Declares War: इजरायल पर गाजा से रॉकेट हमले किए जाने के बाद इजरायली सेना ने युद्ध की घोषणा कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गाजा से दागे गए रॉकेटों से इजराइल के रिहायशी इलाके प्रभावित हुए हैं। जिसके बाद हमले से गुस्साए इजरायल ने गाजा पर ताबड़तोड़ पलटवार किया है। ‘हम युद्ध के ...

Read more

Avatar of Dinesh Verma

By: Dinesh Verma

Published: अक्टूबर 7, 2023 6:56 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Israel Declares War: इजरायल पर गाजा से रॉकेट हमले किए जाने के बाद इजरायली सेना ने युद्ध की घोषणा कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गाजा से दागे गए रॉकेटों से इजराइल के रिहायशी इलाके प्रभावित हुए हैं। जिसके बाद हमले से गुस्साए इजरायल ने गाजा पर ताबड़तोड़ पलटवार किया है।

‘हम युद्ध के लिए तैयार’

गाजा पट्टी के आकाश में इजराइल की तरफ दागे जाने वाले रॉकेट की आवाजें गूंज रही हैं। जबकि इजराइल को हवाई हमलों की चेतावनी देने वाले सायरन को देश के वाणिज्यिक और सांस्कृतिक केंद्र, तेल अवीव में भी सुना जा सकता था, जो उत्तर में लगभग 70 किलोमीटर दूर है। गाजा द्वारा किए गए हमले के जवाब में इजरायल ने भी बयान जारी किया है। बयान में कहा गया है कि हम “युद्ध के लिए तैयार” हैं।

‘डटकर मुकाबला करें सारे फिलिस्तीनी‘

बता दें कि गाजा में हमास के सैन्य कमांडर, मोहम्मद डिफ ने पहले एक सार्वजनिक बयान में दावा किया था कि “ऑपरेशन अल-अक्सा स्टॉर्म” शनिवार तड़के इजराइल पर 5,000 रॉकेट दागने के साथ शुरू हुआ था। हमास के सैन्य नेता ने सभी फिलिस्तीनियों से इजराइल का डटकर “मुकाबला” करने का आग्रह किया था। इस संबंध में डिफ का एक संदेश रिकॉर्डिंग के रूप में सामने आया था। क्योंकि उन्हें कभी भी सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया है।

‘हमास को चुकानी पड़ेगी भारी कीमत‘

इजराइल के मैगन डेविड एडोम बचाव संगठन के अनुसार, दक्षिणी इजराइल में एक इमारत पर गिरे एक रॉकेट ने 70 वर्षीय एक महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके अलावा, एक 20 वर्षीय व्यक्ति को कथित तौर पर रॉकेट के छर्रे से मामूली चोटें आईं।

वहीं, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा है कि वह शीघ्र ही सुरक्षा प्रमुखों की एक बैठक बुलाएंगे। उनकी सरकार ने दावा किया है कि हमास को अपने कार्यों की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

S. Jaishankar

सितम्बर 26, 2026

JP Morgan

सितम्बर 23, 2026

PM Modi

सितम्बर 23, 2026

Donald Trump

सितम्बर 19, 2026

Donald Trump

सितम्बर 18, 2026

Donald Trump

सितम्बर 17, 2026

Leave a Comment