---Advertisement---

Alcohol Rule: नशेड़ियों पर मेहरबान हुई सरकार, ज्यादा चढ़ने पर घर तक छोड़ने का करेगी काम

Alcohol Rule:  यह बात बिल्कुल सही है कि देश और विदेश में सड़क हादसों में होने वाले मौत के आकड़ों में इजाफा देखा गया है। इसके लिए सभी देश की सरकारें पूरी कोशिश करती है, कि कैसे भी करके लोगों की जान बचाई जाए। इसके लिए सरकार ट्रैफिक रूल से लेकर टेलीविजन ऐड के जरिए ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अगस्त 8, 2023 5:45 अपराह्न

Alcohol Rule
Follow Us
---Advertisement---

Alcohol Rule:  यह बात बिल्कुल सही है कि देश और विदेश में सड़क हादसों में होने वाले मौत के आकड़ों में इजाफा देखा गया है। इसके लिए सभी देश की सरकारें पूरी कोशिश करती है, कि कैसे भी करके लोगों की जान बचाई जाए। इसके लिए सरकार ट्रैफिक रूल से लेकर टेलीविजन ऐड के जरिए प्रचार-प्रसार भी करती है, ताकि लोगों को जागरूक किया जा सके। ऐसे में अब तक आप यह बात सोच रहे होंगे, कि ये सब बातें हम आपको क्यों बता रहे हैं। तो दोस्तों इसके पीछे का कारण जानेंगे तो आप दंग रह जाएंगे।

दरअसल इटली की सरकार ने सड़क हादसों से बचने के लिए पियक्कड़ों के लिए एक योजना लेकर आई है। जिसमें अगर कोई शाराबी ज्यादा दारू पीकर टल्ली हो जाता है, तो उसके लिए इटली की सरकार अब उसे घर तक फ्री में पहुचायेगी। 

इटली की सरकार को क्यों उठाना पड़ा ये कदम   

बता दें कि बीते कुछ सालों में देखा गया है, कि इटली में सड़क हादसों के दौरान मौत के आंकड़े सबसे ज्यादा बढ़े हैं। ऐसे में सरकार ने जब जांच किया तो मालूम चला अक्सर लोग यहां पीकर गाड़ी चला रहे हैं। ऐसे में जो लोग पीकर गाड़ी नहीं भी चला रहे थे, वह भी हादसे का शिकार बन जा रहे थे। ऐसे में सरकार ने फैसला लिया है, कि BAR (बार) के अंदर पीकर टल्ली होने वाले शराबियों को ‘मिशन पायलट प्रोजेक्ट’ के तहत उनके घर तक फ्री में पहुंचाया जायेगा। 

खबरों की मानें तो यह प्रोजेक्ट्स अभी फ़िलहाल 1 महीने के लिए लागू किया जा रहा है। यदि यह मिशन सक्सेसफुल रहा तो इसे हमेशा के लागू कर दिया जायेगा।

इस मामले पर इटली सरकार का कहना है, कि देश में सड़क हादसे बढ़े हैं, ऐसे में हमें इस फैसले पर विचार करना पड़ा। सरकार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पायलट प्रोजेक्ट बिल्कुल निशुल्क है। हम लोगों को उनके घर तक सुरक्षित पहुंचाना चाहते हैं।

भारत में भी बढ़ रहा है मौत का आंकड़ा 

देखा जाए तो सड़क हादसों मरने वालो की संख्या भारत में भी कम नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारी के मुताबिक भारत में हर घंटे 18 से अधिक लोगों की जान सड़क हादसे में चली जाती है। जबकि प्रतिदिन 400 से अधिक लोगों की जान चली जाती हैं। ऐसे में प्रायः देखा गया है, कि कुछ लोग शराब पीकर वाहन चलाते हैं।  

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।    

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Indian Economy

मार्च 29, 2026

Ishaq Dhar

मार्च 29, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 29, 2026

Shehbaz Sharif

मार्च 28, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 28, 2026

Baba Ramdev

मार्च 28, 2026