---Advertisement---

नहीं रुके Volodymyr Zelenskyy! साइबेरिया में मचाया कोहराम, Russia-Ukraine War के बीच Donald Trump को क्यों अनसुना कर रहे दोनों नेता?

अपनी धुन में रम चुके Volodymyr Zelenskyy रुकने का नाम नहीं ले रहे और इसी क्रम में साइबेरिया में कोहराम मचा दिया। Russia-Ukraine War के बीच पुतिन हों या जेलेंस्की, दोनों नेता Donald Trump को पूरी तरह से अनसुना कर रहे हैं। ये बड़ा सवाल इस वक्त देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों में चर्चा बटोर रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 2, 2025 10:47 पूर्वाह्न

Russia-Ukraine War
Follow Us
---Advertisement---

Russia-Ukraine War: तमाम जद्दोजहद सिर्फ इसलिए की गई, ताकि रूस-यूक्रेन वॉर पर आधिकारिक रूप से विराम लगाया जा सके। लेकिन मानो Volodymyr Zelenskyy और व्लादीमीर पुतिन कुछ सुनने का नाम ही नहीं ले रहे। दोनों नेताओं ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को तो सिरे से खारिज कर अनसुना कर दिया। इसकी एक बानगी साइबेरिया में देखने को मिली जहां यूक्रेनी ड्रोन्स ने रूसी एयरबेस को बुरी तरह से ध्वस्त कर दिया। Russia-Ukraine War के बीच साइबेरिया में ऐसा कोहराम मचा है कि अब विध्वंसक गूंज साफ तौर पर सुनी जा सकती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि Vladimir Putin अब यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की को उन्हीं की भाषा में जवाब देते हुए बड़ी जवाबी कार्रवाई को अंजाम दे सकते हैं। इन सबके बीच Donald Trump एक ऐसी पहेली बन गए हैं जिन्हें दोनों नेता सिरे से खारिज कर अपनी नीतियों पर आगे बढ़ रहे हैं।

चर्चित Russia-Ukraine War को नए मुकाम तक पहुंचा रहे Volodymyr Zelenskyy!

गौर फरमाइएगा कि कैसे दुनिया का समीकरण बदला है। एक ओर भारत ने पाकिस्तान की ओर से पेश किए गए सीजफायर समझौते पर हामी भर दी। तो वहीं दूसरी ओर रूस-यूक्रेन वॉर एक नए मुकाम की ओर बढ़ रहा है जिसमें वोलोदिमीर जेलेंस्की एक सूत्रधार की भूमिका निभा रहे हैं। भारत ने जहां पाकिस्तान को भीख मांगने की कगार पर खड़ा कर सीजफायर की हामी भरी थी, तो वहीं जेलेंस्की नई रणनीति अपना रहे हैं। इसी फेहरिस्त में Russia-Ukraine War को रफ्तार मिली है और साइबेरिया में यूक्रेनी हमले के बाद कोहराम मचा है। Volodymyr Zelenskyy तो मानो रुकने का नाम नहीं ले रहे और एक बड़ी त्रासदी की ओर बढ़ रहे है। अब देखना दिलचस्प होगा कि रूसी राष्ट्रपति Vladimir Putin कैसे साइबेरिया में हुए हमलों का जवाब देते हैं। क्या ये जंग न्यूक्लियर वॉर का रूप लेगी इस पर सबकी निगाहें बनी हुई हैं।

रूस-यूक्रेन वॉर के बीच Donald Trump को क्यों अनसुना कर रहे राष्ट्रपति जेलेंस्की और पुतिन?

ये बड़ा अहम सवाल है जिसका पुख्ता रूप से जवाब राष्ट्रपति Volodymyr Zelenskyy और पुतिन ही दे सकते हैं। लेकिन ट्रंप की भूमिका तो सबने देखी है। व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप और जेलेंस्की के बीच हुई गहमा-गहमी हो, या मॉस्को में व्लादिमीर पुतिन व अमेरिकी अधिकारियों के बीच वार्ता। Donald Trump कई बार ये कोशिश कर चुके हैं कि Russia-Ukraine War पर विराम लगाया जाए। हालांकि, हर बार अमेरिकी राष्ट्रपति की कोशिशें नाकाम हुई हैं और जेलेंस्की, पुतिन नए समीकरण के साथ जंग में कूदे हैं। दावा किया जा रहा है कि इस जंग में बात अब आस्तित्व की आ गई है। यही वजह है कि रूस-यूक्रेन वॉर के संबंध में डोनाल्ड ट्रंप की हर बातों को जेलेंस्की और पुतिन द्वारा अनसुना किया जा रहा है। फिलहाल, सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि रूस अब साइबेरिया में हुए हमलों का जवाब कैसे देता है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

JEE Mains Result 2026

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026