---Advertisement---

‘धमकियों के साये में बातचीत नहीं..,’ US-Iran Peace Talks के बीच तेहरान की हुकूमत ने फेंका तुरुप का इक्का; चिंता में PM शहबाज

US-Iran Peace Talks की संभावनाओं के बीच तेहरान की ओर से संसद की स्पीकर गालिबफ ने स्पष्ट कर दिया है कि धमकियों के साये में बातचीत नहीं होगी। ईरान का ये अडिग रुख पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ा रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 21, 2026 10:45 पूर्वाह्न

US-Iran Peace Talks
Follow Us
---Advertisement---

US-Iran Peace Talks: भारत के पड़ोसी मुल्क की राजधानी में हलचल तेज है। सड़कों पर सामान्य से अधिक सुरक्षा नजर आ रही है। ये सबकुछ अमेरिका-ईरान के बीच प्रस्तावित दूसरे दौर की शांति वार्ता को लेकर है। हालांकि, ईरान इससे दूरी बनाता नजर आ रहा है। तेहरान हुकूमत की ओर से ईरानी संसद के स्पीकर गालिबफ ने कहा कि धमकियों के साये में कोई बातचीत स्वीकार नहीं है।

अमेरिका की शर्तों पर ईरान किसी वार्ता का हिस्सा नहीं बनेगा। इतना ही नहीं, ईरानी संसद के स्पीकर ने युद्धक्षेत्र में नए पत्ते उजागर करने की बात कही है। ये दर्शाता है कि कैसे ईरान तुरुप का इक्का फेंकते हुए युद्धक्षेत्र में अपनी दावेदारी मजबूत कर रहा है। इस बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर की कोशिशें नाकाम साबित होती नजर आ रही हैं।

US-Iran Peace Talks के बीच तेहरान की हुकूमत ने फेंका तुरुप का इक्का!

तेहरान की हुकूमत की ओर से संसद के स्पीकर गालिबफ ने अमेरिका की शर्तों पर बातचीत से सीधा इंकार कर दिया है। इस्लामाबाद में बीते कल अमेरिका-ईरान के बीच वार्ता प्रस्तावित थी। हालांकि, वार्ता नहीं हुई और पाकिस्तान को निराशा हाथ लगी। इधर बातचीत की संभावनाओं पर जोर दिया जा रहा था कि तब तक ईरानी हुकूमत की ओर से तुरुप का इक्का फेंक दिया गया।

ईरानी संसद के स्पीकर गालिबफ ने स्पष्ट कर दिया है कि धमकियों के साये में कोई बातचीत स्वीकार नहीं है। इतना ही नहीं, ईरान युद्धक्षेत्र में अपनी मजबूती के लिए नए कार्ड खेलने की बात कर रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अंदरखाने ईरान की सेना युद्ध की तैयारियों पर जोर दे रही है। अंदर ही अंदर नई तैयारियां चल रही हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि ईरानी तुरुप के इक्के का क्या असर होता है।

ईरान का अडिग रुख देख चिंता में PM शहबाज!

इस्लामाबाद में प्रस्तावित शांति वार्ता से ईरान लगातार दूरी बनाता नजर आ रहा है। ये ऐसी स्थिति है जो पाकिस्तान को असहज कर रही है। दरअसल, पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर डोनाल्ड ट्रंप के इशारे पर शांति वार्ता की नींव रख रहे हैं। अमेरिका अपनी शर्तों पर ईरान से बातचीत करने को इच्छुक है।

हालांकि, ईरान अडिग रवैया अपनाए हुए धमकियों के साये में कोई बातचीत नहीं करना चाहता है। ये पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के लिए अच्छा संकेत नहीं है। पीएम शहबाज लगातार ईरान से संपर्क साध कर बातचीत को गति देना चाहते हैं। बावजूद इसके ईरान अपनी शर्तों पर अड़ा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि पाकिस्तान कैसे इस चुनौती से पार पाता है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 23, 2026

Election Commission

अक्टूबर 23, 2026